जैतहरी, राजस्व न्यायालय तहसील जैतहरी में बनी ऐसी व्यवस्था कि जिसकी लाठी उसकी भैंस की कहावत चरितार्थ।

Date:

Share post:

जैतहरी,
राजस्व न्यायालय तहसील जैतहरी में बनी ऐसी व्यवस्था कि जिसकी लाठी उसकी भैंस की कहावत चरितार्थ।

पति के निधन के बाद अपनों के लूट से त्रस्त महिला बेलकुवर राठौर का अब सब्र का बांध टूट चुकी है। अब वह अपने साथ हो रहे लूट के खिलाफ आंदोलन का रास्ता अपनाने का संकल्प ली है मामला तहसीलदार जैतहरी के न्यायिक व्यवस्था से आहत वृद्ध विधवा व बेसहारा महिला बेलकुवर राठौर ने अनुविभागीय दंडाधिकारी जैतहरी को सूचना देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत चोरभठी स्थित आराजी खसरा नंबर 1291/1/1/2 रकवा 0.113 हेक्टेयर भूमि पर अनावेदक मनमोहन राठौर पिता स्वर्गीय सुखराम राठौर के द्वारा जबरन निर्माण कार्य किया जा रहा था। मना करने पर गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी दिए जाने पर न्यायालय तहसीलदार जैतहरी में बेदखली एवं निर्माण कार्य पर रोक लगाएं जाने का गुहार लगाई थी। जिस पर न्यायालय तहसीलदार जैतहरी ने दिनांक 20/8/2025 को स्थगन आदेश जारी किया गया था किन्तु अनावेदक साधन सम्पन्न होने व नेताओं के संरक्षण में रहने का रौब जमाते हुए न्यायालय के स्थगन आदेश का लगातार उल्लंघन करता रहा। यहां तक कि पुलिस को डाट कर भगा देता था।
बेल कुंवर का कहना है कि कई बार तक जनसुनवाई में कलेक्टर के पास गुहार लगाई जहां से सिविल जेल का प्रस्ताव किये जाने तहसीलदार जैतहरी को निर्देश दिया गया किन्तु तहसीलदार जैतहरी ने कलेक्टर के निर्देश को भी नहीं माना ।
बेल कुंवर का कहना है कि हद तो तब पार हो गई कि उसे बिना सुने झूठी एवं पक्षपात पूर्ण तैयार शपथ पत्र एवं पंचनामा को आधार बनाकर स्थगन आदेश को अपास्त कर दिया। जबकि आदेश दिनांक 2/12/2025 को तहसीलदार तहसील में मौजूद नहीं थे और प्रवाचक के द्वारा बताया गया कि SIR के कार्य में व्यस्त होने के कारण आगामी सुनवाई तारीख 24/12/2025 को नियत किया गया।
बेल कुंवर का कहना है कि वह शारीरिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर है, आने जाने में असहनीय शारीरिक पीड़ा को झेलते हुए अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।पुत्र मानसिक रूप से विकलांग है जिसका नाजायज फायदा उठाते हुए उसके वेशकीमती जमीन को अनावेदक हड़प लेना चाहता है।
बेल कुंवर ने अनुविभागीय दंडाधिकारी को लिखित सूचना देते हुए कहा कि समय रहते उसे न्याय नहीं मिली तो दिनांक 30/12/2025 से मानसिक रूप से विकलांग पुत्र के साथ तहसील कार्यालय जैतहरी के समक्ष भूख-हड़ताल कर अपने जीवन लीला को समाप्त कर देंगे। जिससे उत्पन्न समस्त क्षतियो की जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। श्रीमान अनुविभागीय दंडाधिकारी महोदय जैतहरी द्वारा कापी नहीं लिए जाने पर रजिस्टर्ड डाक से आवेदिका ने कापी भेजी है।

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...