झमाझम बारिश ने एक झटके में उतार दी तपते मौसम की सारी गर्मी… और बिजली के अफसर भी लाइन गोल करने की ड्यूटी निभाते रहे

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:-बीते चार-पांच दिनों से लोगों को आसमान से बरसती आग और भयंकर गर्मी के कारण हलाकान कर रहे मौसम की सारी गर्मी आज दोपहर को हुई बारिश में एक झटके में उतार दी। वैसे भी जून का महीना लगने के बाद पूरे देश की तरह बिलासपुर में ही मानसून पूर्व की बारिश का अंदेशा सभी को था।

बिलासपुर शहर और आसपास हुई झमाझम बारिश ने लोगों के अनुमानों को सही साबित कर दिया। दोपहर को लगभग दो बजे शुरू हुआ बारिश का सिलसिला लगभग 1 घंटे तक चलता रहा। लेकिन अफसोस की बात यह रहेगी जैसे ही शहर में बारिश शुरू हुई वैसे ही कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति ठप कर दी गई।

इतनी देर तक बारिश होती रही अमूमन उतनी ही देर तक और कई जगह से बारिश रुकने के घंटों बाद भी बिजली की आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई। हर दूसरे तीसरे दिन मेंटेनेंस के नाम पर घंटों बिजली गोल करने वाले अधिकारियों के पास क्या इस बात का कोई जवाब है कि बिलासपुर में मौसम बदलते ही, बिजली आपूर्ति क्यों ठप हो जाती है..?

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...