ड्रिंक एंड ड्राइव पर चला पुलिस का शिकंजा — कार सहित 04 वाहन जब्त*

Date:

Share post:

*एक दिन पूर्व भी ड्रिंक एंड ड्राइव में पकड़े गए 03 वाहनों को भेजा गया था न्यायालय।*

यह कार्यवाही अनूपपुर पुलिस अधीक्षक *श्री मोती उर रहमान(ips)* के निर्देशन में की गई।

अनूपपुर। शहर में नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर *यातायात पुलिस ने शिकंजा कस दिया है* पुलिस टीम ने *शराब के नशे में तेज रफ्तार से कार चला रहे एक चालक को भी पकड़ लिया।* मौके पर की गई ब्रिथ एनालाइज़र जांच में चालक के शराब पीने की पुष्टि हुई, जिसके बाद कार को जब्त कर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।

इसी दौरान, *तीन ट्रक चालक भी* शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़े गए। जांच में सभी के नशे में होने की पुष्टि होने पर तीनों ट्रकों को जब्त कर कानूनी कार्यवाही की गई।
यातायात पुलिस ने *एक दिन पूर्व भी ड्रिंक एंड ड्राइव में पकड़े गए तीन वाहनों को न्यायालय भेजा गया था।* लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से नशे में वाहन चलाने वालों में हड़कंप मच गया है।

> “नशे में वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि सड़क पर दूसरों की जान के लिए भी खतरा है। यातायात पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सजग है और इस प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”

यातायात पुलिस अनूपपुर



Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...