देव उठनी एकादशी को अमरकंटक में दीपोत्सव पर्व व मां नर्मदा महाआरती का होगा आयोजन

Date:

Share post:

देव उठनी एकादशी को अमरकंटक में दीपोत्सव पर्व व मां नर्मदा महाआरती का होगा आयोजन


कार्यक्रम हेतु कलेक्टर ने अधिकारियों की लगाई ड्यूटी

अनूपपुर 28 अक्टूबर 2025/ श्री रामचंद्र पथ गमन न्यास द्वारा जिला प्रशासन अनूपपुर के सहयोग से देव उठनी एकादशी 01 नवम्बर 2025 को रामघाट अमरकंटक में शाम 6 बजे से 51 हजार दीपों का प्रज्ज्वलन कर दीपोत्सव पर्व तथा मां नर्मदा महाआरती का आयोजन किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी को नोडल अधिकारी तथा जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री उमेश पाण्डेय को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न व्यवस्थाओं के सम्पादन हेतु जिले के अन्य अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई है।

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...