पत्रकार मुकेश चंद्रकार हत्या मामला : आरोपी ठेकेदार के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर….

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़;-बीजापुर जिले के पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या के मामले में प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। हत्यारों की गिरफ्तारी के बाद अब आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्रकार के अवैध कब्जे पर बुल्डोजर चलाया गया है। आरोपी ठेकेदार का गंगालूर सड़क पर पांच एकड़ वन भूमि पर अवैध कब्जा है।

इस मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के अवैध कब्जे पर बुल्डोजर चलाया है। आरोपी ठेकेदार ने गंगालूर मार्ग पर कंस्ट्रक्शन के नाम पर 5 एकड़ भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था। मौके पर वन विभाग के अफसर समेत SDM और राजस्व अमला मौजूद हैं।

शुक्रवार को बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई। शुक्रवार 3 जनवरी को उनका शव ठेकेदार के सेफ्टिक टैंक में मिला था। मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी से गायब थे। परिजनों और पत्रकारों ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई थी। उन्होंने ठेकेदार के भ्रष्टाचार को उजागर किया था, जिसके बाद उस पर कार्रवाई हुई थी।

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...