पार्षद अमरजीत सिंह एवं अजय प्रसाद द्वारा बांकीमोंगरा एवं कटाईनार कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन कर क्षेत्र में किया गया चुनाव प्रचार

Date:

Share post:

भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं क्षेत्र वासी रहे मौजूद

बांकी मोंगरा -: विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 17 नवंबर को होने जा रहे हैं। वहीं मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सभी प्रत्याशी जुड़े हुए हैं।  साथ ही कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी पुरुषोत्तम कंवर के टीम भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। प्रतिदिन अलग -अलग क्षेत्रों में पहुंच कर पार्टी के द्वारा मतदाताओं से अपील कर रहे हैं । रविवार को कुसमुंडा क्षेत्र के पार्षद अमरजीत सिंह व अजय प्रसाद ने कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के बांकीमोंगरा व कटाईनार में कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया ,साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों से एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करने कि अपील किये एवं एक दिन अपने बहुमूल्य समय निकालकर 17 नवंबर को मतदान में हिस्सा लेने की अपील भी की। बांकीमोंगरा कार्यालय उद्घाटन के बाद पार्षद अमरजीत सिंह, अजय प्रसाद, शाहिद कूजूर, पवन गुप्ता, कार्यालय प्रभारी बांकीमोंगरा अखिलेश सिंह (  मल्लू  ) , अधिवक्ता अमित सिन्हा , वसीम अहमद, बंटी खान , शम्स , नवकिशोर पंडित , संदीप राय सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता बांकीमोंगरा क्षेत्र में प्रचार – प्रसार किया गया। इस दौरान पार्षद अमरजीत सिंह ने क्षेत्र के व्यापारियों से कटघोरा विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी पुरुषोत्तम कंवर को पंजा छाप में बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील किये । इस दौरान पार्षद अमरजीत सिंह के साथ पार्षद अजय प्रसाद , शाहिद कूजूर, पवन गुप्ता , विधायक प्रतिनिधि व बांकीमोंगरा कार्यालय प्रभारी अखिलेश सिंह ( मल्लू ) , वसीम अहमद ( बिट्टू ) , अधिवक्ता अमित सिन्हा , बंटी खान , शम्स, नवकिशोर पंडित , संदीप राय , गौतम , पंकज , सुरज , तेरस साहु , फलेस तिवारी , गप्पू तिवारी , अक्सार खान , दिलीप , नारंग , सोनू तिवारी , निरज साहु , अज्जू खान, मोनू मत्री , डब्बू महराज , विशाल केंवट , सोनू सारथी , अरुण सिंह , सोनू तिवारी कटाईनार कार्यालय प्रभारी, सहित युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस , कांग्रेस के अनेक युवा साथी उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

जिला शिक्षा अधिकारी  का तबादला हुआ, लेकिन शिक्षा विभाग के विवादों पर संघर्ष जारी रहेगा – अंकित गौरहा

शुभ संकेत/बिलासपुर:-। जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे के स्थानांतरण को कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने शिक्षा विभाग में...

मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व...

    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सक्ती जिला के मालखरौदा थाना के सेन्दुरस गांव में दिनांक...

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...

*मोजर बेयर पावर प्लांट प्रबंधन की मनमानी से बढ़ा जनाक्रोश, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप*

नमस्कार आइये नजर डालते हैं जिला अनूपपुर के प्रमुख खबरों पर। मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी प्रबंधन की मनमानी दिन...