प्रधानमंत्री ने 10वें वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन 2024 के दौरान मोज़ाम्बिक गणराज्य के राष्ट्रपति से मुलाकात की
प्रविष्टि तिथि

Date:

Share post:

शुभ संकेत/देश:-प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नौ जनवरी, 2024 को गांधीनगर में मोजाम्बिक गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम फिलिप जैसिंटो न्यूसी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मोज़ाम्बिक की विकास प्राथमिकताओं का समर्थन करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। दोनों नेताओं ने रक्षा, आतंकवाद विरोधी, ऊर्जा, स्वास्थ्य, व्यापार और निवेश, कृषि, जल सुरक्षा, खनन, क्षमता निर्माण और समुद्री सहयोग सहित द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर सार्थक चर्चा की। प्रधानमंत्री ने सुझाव दिया कि दोनों देश व्यापार, संस्कृति और लोगों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने के लिए हवाई संपर्क बढ़ाने पर काम कर सकते हैं।

राष्ट्रपति न्यूसी ने अफ्रीकी संघ (एयू) को जी-20 में शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। दोनों नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र सहित बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने जनवरी और नवंबर 2023 में वॉयस ऑफ द ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति न्यूसी की भागीदारी की सराहना की।

राष्ट्रपति न्यूसी ने विभिन्न विकास परियोजनाओं और क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के साथ-साथ समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में समर्थन के लिए भारत को धन्यवाद दिया।

दोनों नेता संपर्क में बने रहने और दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय राजनीतिक संपर्कों की गति बनाए रखने पर सहमत हुए

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...