बांकीमोगरा के कटाईनार में डां पंथ ने किया मितानिनों का सम्मान , टीबी मरीज को लिया छ: माह के लिए गोद

Date:

Share post:

बांकी मोंगरा -: आज दिनांक 23 नवंबर को मितानिन दिवस के अवसर पर जिला कोरबा के उपनगरीय क्षेत्र बांकीमोंगरा के कटाईनार में मितानिनों का सम्मान कर मितानिन दिवस मनाया गया । इस अवसर पर एमबीबीएस एवं मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर सी. पंथ ने आसपास क्षेत्र के मितानिनों को कटाईनार अस्पताल प्रांगण में सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर सी.पंथ ने कहां कि मितानिनों का कार्य शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा दिलाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है । इनके द्वारा बच्चों को टीका लगाने से लेकर गर्भवती महिलाओं की देखभाल करना , अस्पताल ले जाना , जच्चा- बच्चा को स्वस्थ रखने के लिए पोषण आहार संबंधी जानकारी देने हेतू कई अहम जानकारियां देने की जिम्मेदारी से किया जाता है। डॉक्टर पंथ ने कहा की छत्तीसगढ़ प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अब तक जितनी भी उपलब्धियां रही, और है उनके पीछे महत्वपूर्ण श्रेय सभी मितानिनो को जाता है। मितानिनों के निस्वार्थ सेवा एवं मेहनत के फलस्वरूप ही मितानिन कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण का देश में सबसे शानदार उदाहरण है । कार्यक्रम के दौरान आसपास क्षेत्र के मितानिन उप स्वास्थ्य केन्द्र कटाईनार के समस्त महिला स्टाफ व स्टाफ मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर सी.पंथ ने 15 वर्ष बच्चे संतोष मिंज शांतिनगर कुसमुंडा निवासी जो कि टीबी मरीज हैं उसे 6 माह तक के लिए गोद लिया है वहीं डॉक्टर पंथ ने कहा कि टीबी मरीज संतोष को मेरे द्वारा 6 माह तक के लिए गोद लिया गया है जिनका खाना -पिना , फल आहार , दवाई अस्पताल आना -जाना खर्च आदि किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर सी. पंथ ने सभी मितानिनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपने काम को खुद की जिम्मेदारी जैसे लेकर काम करें।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

जिला शिक्षा अधिकारी  का तबादला हुआ, लेकिन शिक्षा विभाग के विवादों पर संघर्ष जारी रहेगा – अंकित गौरहा

शुभ संकेत/बिलासपुर:-। जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे के स्थानांतरण को कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने शिक्षा विभाग में...

मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व...

    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सक्ती जिला के मालखरौदा थाना के सेन्दुरस गांव में दिनांक...

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...

*मोजर बेयर पावर प्लांट प्रबंधन की मनमानी से बढ़ा जनाक्रोश, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप*

नमस्कार आइये नजर डालते हैं जिला अनूपपुर के प्रमुख खबरों पर। मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी प्रबंधन की मनमानी दिन...