बिलासपुर:-कलेक्टर ने NTPC Sipat का किया दौरा, बिजली उत्पादन की प्रकिया देखी

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बिलासपुर:- मंगलवार को कलेक्टर बिलासपुर अवनीश कुमार शरण ने एनटीपीसी, सीपत का दौरा किया। उनके सीपत आगमन पर परियोजना प्रमुख रमानाथ पुजारी, मुख्य महाप्रबंधक (सीपत) एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।

अपने प्रवास के दौरान कलेक्टर ने संयंत्र परिसर के नियंत्रण कक्ष स्टेज- 1 का अवलोकन कर बिजली उत्पादन की प्रकिया को जाना। इसी प्रकार एलडब्ल्यूए क्षेत्र का दौरा कर राख से निर्मित विभिन्न उत्पादों का अवलोकन कर एनटीपीसी सीपत द्वारा किए जा रहे इस नई पहल की प्रशंसा की।

स्टेज-1 सभाकक्ष में कलेक्टर को प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्टेशन के प्रदर्शन, सुरक्षा उपायों, स्टेज 3 परियोजना तथा सीएसआर के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की गई। इस दौरान उन्होनें परियोजना के उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा सीएसआर पहलों की सराहना की तथा अधिकारियों को मार्गदर्शन प्रदान किया।

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...