बिलासपुर:-स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों से मतदाताओं को किया जा रहा है जागरूक…..

Date:

Share post:

स्कूली बच्चों, समूह की दीदियों ने निकाली जागरूकता रैली

शुभ संकेत/बिलासपुर:-आगामी विधानसभा निर्वाचन एवं सभी निर्वाचनों में नागरिकों द्वारा शत प्रतिशत मतदान करने एवं उन्हें अपने मताधिकार का उपयोग करने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में उत्साह के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम ‘‘स्वीप’’ चलाए जा रहे है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। ग्रामीण भी इन कार्यक्रमों में रूचि दिखा रहें और बढ़ चढ़कर जागरूकता अभियान में शामिल हो रहे है। महिला स्व सहायता समूह की दीदियां ग्रामीण महिलाओं एवं लोगों को अपने मताधिकार के उपयोग के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
जिले के तखतपुर ब्लॉक के ग्राम जोरापारा एवं कोटा ब्लॉक के ग्राम शिवतराई में मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत मतदान के लिए जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। महिलाओं द्वारा अपने गांवों में बैनर लेकर रैली निकाली गई। उन्होंने सभी को मतदाता शपथ भी दिलवाई। इसी प्रकार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोबरीपाट एवं कोटा के राष्ट्रीय स्वयं सेवकों द्वारा बड़े उत्साह से रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। जनपद पंचायत बिल्हा के सभाकक्ष में स्वीप कार्यक्रम के तहत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मताधिकार के उपयोग की शपथ दिलाई गई।

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...