भनवारटंक क्षेत्र में बाघिन का विचरण करते हुए वीडियो वायरल, वन विभाग ने जारी की चेतावनी

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बिलासपुर;-जिले में बाघिन को विचरण करते देखा गया है। इसके बाद इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बाघिन पर नजर रखें हुए है। लोगों को वन की ओर न जाने की अपील की। वहीं सोशल मीडिया बाघिन का वीडियो वायरल हो रहा है।

दरअसल, वनमंडल बेलगहना परिक्षेत्र में स्थित भनवारटंक के मरिमाई मंदिर और ढोढीनार के आसपास एक बाघिन को विचरण करते देखा गया है। बताया जा रहा है कि, भनवारटंक स्थित मरही माता मंदिर में हजारों लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं। वन विभाग की टीम ने इस क्षेत्र को अस्थायी रूप से संवेदनशील घोषित किया है। बाघिन के स्वाभाविक व्यवहार को देखते हुए वन विभाग पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों से अपील की। वे सुरक्षा के दृष्टिकोण से इस क्षेत्र में भ्रमण करने से बचें। बाघिन के संरक्षण और मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

वन विभाग के अधिकारी नियमित रूप से क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं। बाघिन की स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पर्यटकों से अनुरोध है कि, वे विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। वन्यजीवों को किसी प्रकार का व्यवधान न पहुंचाएं। वन विभाग लोगो से सहयोग की अपेक्षा करता है। अधिक जानकारी या सहायता के लिए निकटतम वन विभाग कार्यालय से संपर्क करें।

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...