बांकी मोंगरा -: मां सिद्धिदात्री जन कल्याण समिति बांकी मोंगरा द्वारा संचालित सीनियर सिटीजन क्लब के लिए वृद्धजनों का सर्वे कार्य का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मुन्ना लाल साहू द्वारा बताया गया कि क्लब का मुख्य उद्देश्य सिक्सटी प्लस नागरिकों का आर्थिक ,सामाजिक , एवं आध्यात्मिक उत्थान के साथ उनके मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराना है जिससे एकाकीपन दूर हो सके, समय समय पर स्वास्थ परीक्षण कराना उनको एक अच्छा मंच प्रदान करना, सर्वे द्वारा बांकी मोंगरा के समस्त नगरिकों का आर्थिक स्थिति, परिवार के साथ संबंध, रुचि, शारीरिक स्वास्थता की जानकारी एकत्रित किया जाना है। कार्यक्रम में उपस्थित वृद्धजन पीताम्बर प्रजापति, मुन्ना प्रसाद पटेल, महेश कर्ष, रूपलाल साहू, सदन लाल देवांगन, एवम अशोक कुमार पाण्डेय को गुलदस्ता देकर मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। समिति के ममता पांडेय, अशोक अग्रवाल, रामनारायण चौहान, नेहरू लाल कश्यप, सीमा साहू, डॉ चंद्रकांता साहू, हरिशंकर दिवाकर एवं पुष्पा साव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
मां सिद्धिदात्री जन कल्याण समिति बांकी मोंगरा द्वारा संचालित सीनियर सिटीजन क्लब के लिए वृद्धजनों का सर्वे कार्य का शुभारंभ किया गया
Date:
