मोजर वेयर प्रबंधक अपने खाते धारक के साथ कर रहा धोखाधड़ी लगभग 4 माह से सेवा दे रहे कर्मचारियों को अब तक नियुक्ति पत्र तक नहीं – मजदूर रमेश प्रजापति की फरियाद ने खोली मोजर बेयर पावरपोल कंपनी लहरपुर जैतहरी की 

Date:

Share post:


लगभग 4 माह से सेवा दे रहे कर्मचारियों को अब तक नियुक्ति पत्र तक नहीं – मजदूर रमेश प्रजापति की फरियाद ने खोली मोजर बेयर पावरपोल कंपनी लहरपुर जैतहरी की 

 

अनूपपुर। जिले के जैतहरी स्थित मोजर बियर पावर लिमिटेड कंपनी लहरपुर पर गंभीर आरोप लगे हैं कि यहाँ वर्षों से कार्यरत प्रभावित खातेदार के परिवार के सदस्य कर्मचारियों को न तो नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है और न ही उनके वेतन-भत्तों का सही भुगतान किया जा रहा है।

 

वार्ड क्रमांक 16 ग्राम गुवारी निवासी रमेश प्रजापति ने श्रम विभाग सहित उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत कर बताया कि वे लगभग 4 माह से कंपनी में कार्यरत हैं, लेकिन अब तक उन्हें कोई नियुक्ति पत्र (Appointment Letter), ऑफर लेटर, वेतन पर्ची, ईएसआई विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया है।

 

रेमेश प्रजापति का कहना है कि –

 

कंपनी द्वारा प्रभावित खातेदार के परिवार के सदस्य कर्मचारियों को जानबूझकर अस्थायी स्थिति में रखा गया है।

 

कर्मचारियों से वर्षों तक कार्य करवाया गया लेकिन ईएसआई और अन्य सुविधाओं से वंचित रखा गया।

 

कंपनी प्रबंधन ने श्रम कानूनों की खुलेआम अनदेखी की है।

 

 

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कंपनी के अधिकारियों व एचआर विभाग ने इंटरव्यू और आवेदन की औपचारिकता पूरी करने के बावजूद आज तक नियुक्ति संबंधी कोई दस्तावेज जारी नहीं किया।

 

श्रमिक न्यायालय जाने की चेतावनी

 

रमेश प्रजापति पिता रामप्रसाद प्रजापति माता गणेशिया बाई ने कलेक्टर महोदय जिला अनूपपुर एवं श्रम आयुक्त महोदय से गुहार लगाई है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे यह मामला श्रम न्यायालय में ले जाएंगे।

 

कर्मचारियों का शोषण – संगठन भी हो सकता है लामबंद

 

इस मामले ने अन्य प्रभावित खातेदार के परिवार के सदस्यों कर्मचारियों में भी आक्रोश फैला दिया है। मजदूर संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि कंपनी ने जल्द ही नियुक्ति पत्र और श्रमिक अधिकारों से जुड़ी सुविधाएँ नहीं दीं तो बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

 

प्रशासन और श्रम विभाग पर उठे सवाल

कर्मचारियों का कहना है कि श्रम विभाग के पास शिकायतें पहुँचने के बावजूद अभी तक ठोस कार्यवाही नहीं हुई। इससे प्रशासनिक लापरवाही भी उजागर हो रही है।

करचारियो की मांग

 

सभी प्रभावित खातेदार के परिवार के सदस्यों को नियुक्ति पत्र और वेतन पर्ची और कंपनी में कार्य कर रहे क्लाइंटों की तरह फ्रिंज बेनिफिट्स की जरूरी अलाउंस जैसे कि एच आर ए बेसिक सैलरी का 50 प्रतिशत, सप्लीमेंट अलाउंस 5500-6000 रुपए, फ्यूल व्हीकल मेंटेनेंस अलाउंस कम से कम 5000 रुपए, एल टी ए , कन्वेंसी अलाउंस आदि सुविधाएं दी जाए।

ईएसआई की बकाया राशि जमा की जाए।

 

श्रम कानूनों का पालन सुनिश्चित कर परियोजना से प्रभावित खातेदार के परिवार के सदस्य कर्मचारियों का शोषण बंद किया जाए। क्यों कि प्रभावित हुए भूमि से कई पुश्तों से जीवकोपार्जन चली आ रही थी।

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...