राज्य मंत्री श्री जायसवाल ने किया हितलाभ का वितरण

Date:

Share post:

अनूपपुर 15 नवंबर2025- राज्य मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने विभिन्न योजनाओं के तहत अनेक हितग्राहियों को लाभ वितरित किए। लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत श्रेयांशी प्रजापति, प्राची वर्मा और सृष्टि बैगा को लाभ प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत ईश्वरी देवी, पिकी सेन और आरती कोल को लाभ मिला। उद्यानिकी विभाग के मसाला क्षेत्र विस्तार योजना के तहत श्याम नारायण केवट और तेजूमल भोजवानी को सहायता दी गई। भू-संसाधन प्रबंधन विभाग की मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत बेसाहूलाल रौतेल को लाभ वितरित किया गया। प्रधानमंत्री जन मन आवास योजना के तहत बाबूलाल बैगा, संतोषी बैगा और बाबी बैगा को लाभ मिला। जनजाति कार्य विभाग की भगवान बिरसा मुंडा रोजगार योजना के तहत गायत्री देवी को टैक्सी (बोलरो) हेतु 9 लाख रुपये तथा रवि शंकर परस्ते को हार्डवेयर दुकान के लिए 10 लाख रुपये का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया गया। संत रविदास स्वरोजगार योजना के तहत दिनेश कुमार दास को ट्रैक्टर-ट्रॉली हेतु 9.95 लाख रुपये की सहायता दी गई। इसी प्रकार बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा 10वीं के प्रथम रैंक प्राप्त छात्र राजदीप पडवार और नितिन सिंह तथा कक्षा 12वीं के प्रथम रैंक प्राप्त छात्र राजन धुर्वे और मुकेश सिंह को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...