राशिफल 21 अक्टूबर 2022: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Date:

Share post:

आपका दिन शुभ हो

आज का राशिफल: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। एकादशी तिथि आज शाम 5 बजकर 22 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वादशी तिथि शुरू हो जायेगी। आज शाम 5 बजकर 48 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। जानिये क्या कहते है आपके किस्मत के सितारें……..

मेष राशि
आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज कोई बिजनेस डील फाइनल होने से आप रिलैक्स फील करेंगे। आप दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का विचार बनायेंगे। लाइब्रेरियन की सैलेरी मे इंक्रीमेंट होने के योग हैं। रिश्तों में हो रही गलतफहमियां आज दूर होंगी। स्किन प्रॉब्लम से परेशान लोग आज अच्छे डॉक्टर से सलाह लेंगे।

वृष राशि
आपका दिन आपके जीवन में नया बदलाव लाने वाला है। आप दिन की शुरुवात योगा अभ्यास से करेंगे। पूरी लग्न से परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम हासिल होंगे, अपनी मेहनत जारी रखें। पैकिंग का बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छी सेल से लाभ मिलेगा। किसी काम को करने से पहले आप उस विषय के बारे में रिसर्च करें आपको सफलता जरूर मिलेगी।

मिथुन राशि
आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अपनी ट्रेनिग में पूरी मेहनत लगायेंगे, ये मेहनत आपको भविष्य में नई ऊंचाईयों तक ले जाएगी। कोरियर का बिज़नेस कर रहे कारोबारियों को आज फायदा होगा। विद्यार्थी आज प्रैक्टिकल को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे, कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में दबदबा बना रहेगा।

कर्क राशि
आज आप का दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिलेगी। इलेक्ट्रीशियन का काम कर रहे लोगों की इनकम में इजाफा होगा। मोडलिंग स्टार आज शो करने कहीं बाहर जाएंगे। आज परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ेगी जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। घुटने की समस्या से परेशान लोग आज अच्छे डॉक्टर से संपर्क करेंगे। शाम के समय परिवार के साथ सुहावने मौसम का लुत्फ़ उठाएंगे।

सिंह राशि
आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। काम के प्रति आत्मविश्वास आपको तरक्की की ओर ले जायेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें, जो भी करें सोच समझ कर करें। साइटीका के मरीजो को आराम रहेगा, अपनी रूटीन में योग अभ्यास करें। लेखकों की कोई किताब आज पब्लिश होगी, जो लोगों को काफी पसंद आयेगी। बाहर का ऑयली खाना ऑवाइड करना अच्छा रहेगा।

कन्या राशि
आपका दिन रोज की अपेक्षा बेहतरीन रहने वाला है। अगर आप कोई नया बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं तो अपने बजट के अनुसार ही पैसे इन्वेस्ट करना अच्छा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट पिछले दिनों के छूटे
सिलेबस को आज पूरा करेंगे। सिंगर्स को उनके अच्छे परफॉर्म के लिए अवार्ड मिलेगा। महिलाएं आज घरेलू काम काज में व्यस्त रहेंगी। आज अपने आप पर कॉन्फिडेंस रहेगा।

तुला राशि
आपका दिन बढ़िया रहेगा। छोटे स्तर पर व्यापार करने वालों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। हस्तशिल्प का कारोबार कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा। लम्बे समय से किसी बात को लेकर परेशान हैं। तो पार्टनर से बात शेयर करने के लिए आज अच्छा दिन हैं। मन को शांति मिलेगी। आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियाँ लाने वाला है। व्यापार में आपको अपने सहयोगियों का सहयोग मिलेगा जिससे आपको लाभ मिलेगा। इस राशि के जिन लोगों का आज बर्थडे है वे अपने दोस्तों को अपने हांथो का बना टेस्टी खाना खिला सकते हैं। आज किसी काम में बड़ों की सलाह मिलेगी, जो आपके काम आयेगी। आप मानसिक तनाव को कम करने के लिए किसी शांत जगह पर थोड़ा समय बिताएंगे।

धनु राशि
आपके दिन की शुरुआत अच्छे मूड के साथ होने वाली है। सिविल इंजीनिरिंग कर रहे छात्रों को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा। बच्चों के साथ आज शौपिंग पर जायेंगे। जॉब की तालाश ख़त्म होगी, अच्छी जॉब का ऑफर आयेगा। जो लोग कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं, उनका प्लान किसी कारणवश अंतिम समय में कैंसिल हो सकता है। फिजूल के खर्चों पर रोक लगाने की आवश्यकता है।

मकर राशि
आपके दिन की शुरुवात अपनों के साथ होगी। आज कोई नया काम मिल सकता है, जिससे आर्थिक लाभ होगा। प्राइवेट शिक्षकों के वेतन में बढ़ोत्तरी होगी। टिफिन सर्विस का काम कर रहे लोगों का आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज आप ऑनलाइन योगा ट्रेनिंग की शुरुआत कर सकते हैं। स्किन की समस्या से आज आपको आराम मिलेगा।

कुम्भ राशि
आपका दिन शानदार रहेगा। आपके दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा। विज्ञान जगत के लोग आज कुछ नया शोध करने में सफल होंगे। आज के दिन आप दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। लिप्पन आर्ट का काम करने वालो को आज अच्छा लाभ होगा। आज आप अपने काम व जीवन के बीच बैलेंस बनाकर रखेंगे। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे।

मीन राशि
आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपके जीवनसाथी कोई जरुरत का सामान आपको गिफ्ट करेंगे। घर के कामों में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। हर्बल मेडिसिन का बिजनेस कर रहे लोगों की इनकम में इजाफा होगा। राजनीति से जुड़े लोग आज कोई सभा आयोजित करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से किये गये काम में आपको सफलता मिलेगी।

Related articles

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...

कोरबा:-बाँकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साईं मोहल्ला चोरी कांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक पर वायरल हुआ था वीडियो….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को एक बड़ी...
error: Content is protected !!