शासकीय विद्यालयों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न

Date:

Share post:

अनूपपुर 15 सितंबर 2025/ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती माया विश्वलाल के निर्देशानुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेड़ियारास, आंगनबाड़ी केन्द्र मेड़ियारास, शासकीय पूर्व मा0वि0 सकोला (खोली), आंगनबाड़ी केन्द्र सकोला (खोली), शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमलाई, आंगनबाड़ी केन्द्र अमलाई, शासकीय माध्यमिक विद्यालय अमलाई में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री विनोद कुमार वर्मा ने आदिवासियों के अधिकारों का संरक्षण और प्रवर्तन के लिए विधिक सेवाऐं योजना के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने नालसा आशा यूनिट (अवेयरनेस, सपोर्ट, हेल्प एंड एक्शन) मानक संचालन प्रक्रिया के बारे में बताया कि मानक संचालन प्रक्रिया बाल विवाह की समस्या से निपटने के लिए एक संस्थागत ढांचा तैयार करने का लक्ष्य है, जो बाल विवाह की रोकथाम, बच्चों के अधिकारों की रक्षा और समुदायों के भीतर जागरूकता बढ़ाने पर केंद्रित है।

इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री बृजेश पटैल ने नशामुक्त भारत के लिए नशीली दवाओं के प्रति जागरूकता और कल्याण मार्गदर्शन योजना के संबंध में बताया कि इस योजना के तहत नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अनैतिक तस्करी के खिलाफ जिले के समस्त सार्वजनिक स्थानों पर नशीली दवाओं की लत छुड़ाने और पुनर्वास के संबंध में यह अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, यातायात नियम एवं नालसा टोल फ्री 15100 नंबर के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

शिविरों में विद्यालयों के प्राचार्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका, पैरालीगल वालेंटियर तथा विद्यालयों के विद्यार्थी एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चे उपस्थित रहे।

समा.क्र./60

Related articles

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...

कोरबा:-बाँकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साईं मोहल्ला चोरी कांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक पर वायरल हुआ था वीडियो….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को एक बड़ी...
error: Content is protected !!