सड़क में जानलेवा गड्ढों ने ली 18 वर्षीय सूरज की जान

Date:

Share post:

जमुना कोतमा आज समाज को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई नीलकंठ कंपनी के ओवरलोड कोयला ट्रकों की वजह से बनी खतरनाक गड्ढों वाली सड़क ने एक नौजवान की जान ले ली यह केवल एक हादसा नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार की गहरी नींद में डूबे तंत्र का परिणाम है

इस सड़क की जर्जर हालत और गड्ढों को लेकर स्थानीय लोग कई बार आवाज़ उठा चुके थे। SECL और नीलकंठ प्रबंधन को भी बार-बार चेताया गया कि भारी ओवरलोड ट्रकों की आवाजाही से सड़कें टूट रही हैं और कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। लेकिन अफसोस, चेतावनी को अनसुना कर दिया गया।

आज दिनांक 13 सितंबर 2025 को सूरज नामक व्यक्ति जिसकी उम्र 18 वर्ष थी और वह मनेंद्रगढ़ छत्तीसगढ़ का निवासी था इन जान लेवा गड्ढों का शिकार हो गया और अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराया और एक नौजवान अपनी जिंदगी गंवा बैठा यह केवल उस परिवार की त्रासदी नहीं है, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रश्नचिह्न है कि आखिर कब तक भ्रष्टाचार और मिलीभगत की वजह से मासूम जानें जाती रहेंगी?

इस घटना ने यह साबित कर दिया है कि जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी और जिम्मेदारों पर कठोर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक इस तरह के हादसे होते रहेंगे। सड़क सुरक्षा केवल कागज़ों पर नहीं, ज़मीनी स्तर पर लागू होनी चाहिए

नीलकंठ प्रबंधन और SECL की यह जिम्मेदारी बनती है कि सड़क की मरम्मत तत्काल हो, ओवरलोडिंग पर सख्त रोक लगे और मृतक परिवार को न्याय तथा मुआवजा मिले यह सिर्फ़ एक मांग नहीं, बल्कि उस नौजवान की शहादत के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी है

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...