सीटू नेता के प्रयास लाया रंग, मृतक श्रमिक हेतराम राठौर के परिजनों को 11 लाख रुपए क्षतिपूर्ति देने श्रम न्यायालय का आदेश पारित – जुगुल राठौर।

Date:

Share post:

सीटू नेता के प्रयास लाया रंग, मृतक श्रमिक हेतराम राठौर के परिजनों को 11 लाख रुपए क्षतिपूर्ति देने श्रम न्यायालय का आदेश पारित – जुगुल राठौर।

 

जैतहरी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत महुदा निवासी श्रमिक हेतराम राठौर उम्र 48 वर्ष जो कि भुसावल थर्मल पावर प्लांट भुसावल में एक्सीडेंट 4/10/ 2023 में हुआ था जिसका इलाज के दौरान मृत्यु हो गया था।

सीटू नेता जुगुल किशोर राठौर के सूझ बूझ एवं प्रयास से श्रम न्यायालय जलगांव में प्रकरण दायर किया गया। प्रकरण दिनांक 13/9/2025 को नेशनल लोक अदालत जलगांव महाराष्ट्र में पेश किया गया। उभय पक्षों की तर्क़ सुनने के बाद सहमति बनी कि दो महीने के भीतर श्रमिक के परिजन मां रामरती राठौर एवं पुत्र संदीप राठौर को कुल 11 लाख रुपए क्षतिपूर्ति के रूप में भुगतान किया जाएगा।

परिजनों को सांत्वना देते हुए सीटू नेता जुगुल किशोर राठौर ने कहा कि हम तुम्हारे पुत्र और पिता को वापस नहीं ला सकते लेकिन न्यायालय द्वारा दिलाए जा रहे क्षतिपूर्ति की राशि से जीवन के सफ़र में आने वाले मुस्किलो को कुछ कम किया जा सकता है। परिजनों को सही राह दिखाने में माकपा नेता कामरेड ओमप्रकाश राठौर का सहयोग सराहनीय रहा है। माता रामरती राठौर एवं पुत्र संदीप राठौर ने सीटू नेता कामरेड जुगुल किशोर राठौर को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपके मार्गदर्शन से ही यह सब सम्भव हुआ है, यदि आप न होते तो सम्भवतः मदद हमें न मिल पाती।

Related articles

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...

कोरबा:-बाँकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साईं मोहल्ला चोरी कांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक पर वायरल हुआ था वीडियो….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को एक बड़ी...
error: Content is protected !!