होली के रंग आजीविका के संग मेला 28 फरवरी से 1 मार्च तक

Date:

Share post:

होली के रंग आजीविका के संग मेला 28 फरवरी से 1 मार्च त

स्थानीय उद्यमियों व स्व सहायता समूहों के उत्पाद होंगे आकर्षण के केंद्र

अनूपपुर 27 फरवरी 2026/ शासन के वोकल फ़ॉर लोकल की अवधारणा के अनूपपुर स्थानीय उत्पादों के प्रचार प्रसार हेतु स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आजीविका होली मेला का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में अनूपपुर जिला मुख्यालय में आजीविका होली मेला का आयोजन 28 फरवरी से 01 मार्च 2026 तक जिला मुख्यालय के सामतपुर तालाब परिसर में सुबह 11 बजे से रात 09 बजे तक किया जा रहा है, जिसमें मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत स्व सहायता समूहों द्वारा बनाये जा रहे विभिन्न उत्पाद, जैसे-आजीविका अमरकंटक कोदो, कोदो कुकीज,कोदो नमकीन,आजीविका शहद, आजीविका सत्तू, हेडवॉश, डिसवॉश, क्लीनवॉश, साबुन, अगरवत्ती, कलात्मक सजावटी सामग्रीयां, कपडे, आचार, वडी, पापड, आंवला केंडी, बीजापुरी काष्ठशिल्प, गौडी पेंटिंग, लोहशिल्प आदि व होली उत्सव पर हर्बल गुलाल, रंग, पिचकारी, मुखौटा आदि सामग्री साथ अन्य विभागों के उदमियों द्वारा जिले में तैयार विभिन्न उत्पाद, कृषि विभाग अंतर्गत जैविक उत्पाद व फूड स्टाल व अमरकंटक हॉर्टिकल्चर प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा स्थानीय व्यंजन के स्टाल आकर्षण का केंद्र रहेंगे। जिला प्रशासन ने उक्त आयोजन में समस्त जिलेवासियों से भाग लेकर स्थानीय उद्यमियों द्वारा तैयार किये गये उत्पादों को खरीदकर प्रोत्साहित करने का आग्रह किया है ताकि स्थानीय स्तर पर तैयार किये जा रहे उत्पादों को बाजार उपलब्ध हो तथा वोकल फ़ॉर लोकल ब्रांड को प्रोत्साहित किया जा सके।

Related articles

कमिश्नर श्रीमती गुप्ता द्वारा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट दमेहडी का निरीक्षण

*कमिश्नर श्रीमती गुप्ता द्वारा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट दमेहडी का निरीक्षण *कमिश्नर ने जल गुणवत्ता परीक्षण एवं रियल टाइम मॉनिटरिंग...

कमिश्नर श्रीमती गुप्ता ने ग्राम बम्हनी में नल-जल योजना का किया निरीक्षण

*कमिश्नर श्रीमती गुप्ता ने ग्राम बम्हनी में नल-जल योजना का किया निरीक्षण *नल जल योजना के हितग्राहियों से चर्चा...

शासकीय उद्यान रोपणी कटकोना (कोतमा) एवं परासी (अनूपपुर) में आम फलहार की नीलामी 28 फरवरी को

*शासकीय उद्यान रोपणी कटकोना (कोतमा) एवं परासी (अनूपपुर) में आम फलहार की नीलामी 28 फरवरी को* अनूपपुर, 27 फरवरी...

*राज्य स्तर पर बड़ी पहल: अनूपपुर के वन प्रशिक्षण संस्थान को “रेंजर ट्रेनिंग सेंटर” बनाने की माँग ने पकड़ी रफ्तार*

*राज्य स्तर पर बड़ी पहल: अनूपपुर के वन प्रशिक्षण संस्थान को “रेंजर ट्रेनिंग सेंटर” बनाने की माँग ने...
error: Content is protected !!