अनूपपुर, अनूपपुर जिला के एक दर्जन से अधिक गांवों में मनाया गया एआईकेएस के 90 वी स्थापना दिवस।

Date:

Share post:

अनूपपुर,
अनूपपुर जिला के एक दर्जन से अधिक गांवों में मनाया गया एआईकेएस के 90 वी स्थापना दिवस

सामंती शोषण, लूट एवं कृषि उत्पाद का लाभकारी मूल्य दिलाएं जाने की मांग को लेकर 1936 में गठित आल इंडिया किसान सभा का 90 वी स्थापना दिवस पूरे देश भर में जोश खरोश के साथ मनाया गया वही जिला अनूपपुर में मध्य प्रदेश किसान सभा जिला समिति अनूपपुर के अध्यक्ष कामरेड दलवीर केवट एवं महासचिव कामरेड ओमप्रकाश राठौर के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक गांवों में स्थापना दिवस मनाया जाकर किसानों को संगठित कर संघर्ष तेज़ करने की अपील किया।
ग्रामपंचायत क्योटार में स्थापना दिवस के अवसर पर आमसभा का आयोजन किया गया।
आमसभा को मध्यप्रदेश किसान सभा के महासचिव कामरेड ओमप्रकाश राठौर ने संबोधित करते हुए कहा कि जिस उद्देश्य के साथ आल इंडिया किसान सभा की स्थापना की गई थी वह अधूरा है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कृषि को लाभकारी और उन्नतशील बनाया जाना चाहिए था सरकार के गैर जिम्मेदाराना रवैया के कारण किसान परेशान हैं, लगातार किसान मांग करते रहे हैं कि किसानों को लाभकारी मूल्य, कृषि उत्पाद आधारित उद्योग, सिंचाई की व्यवस्था, गैर-जरूरी एवं अंधाधुंध कृषि योग्य भूमि का अधिग्रहण पर रोक , जल जंगल, जमीन की रक्षा की मांग करते रहे हैं किन्तु सरकार किसानों के मांगों को अनसुनी करती रही है। अब जरुरत आ पड़ी है कि किसान संगठित होकर अपने हक की लड़ाई को सड़क से लेकर संसद तक मजबूत बनाएं।
सभा को युवा नेता आनंदराम राठौर, ललन सिंह,नर्बदा प्रसाद, राजकुमार राठौर, सत्यप्रकाश सिंह, आशीष सिंह, कैलाश राठौर,तीरथ सिंह राठौर,मोतीलाल रजक सहित आदि वक्ताओं ने संबोधित किया।

Related articles

कबीर घाट अमरकंटक में हुई साफ-सफाई तथा किरगी में पानी चौपाल का हुआ आयोजन

‘‘जल गंगा संवर्धन अभियान-2026’’ कबीर घाट अमरकंटक में हुई साफ-सफाई तथा किरगी में पानी चौपाल का हुआ आयोजन अनूपपुर 10...

MPPSC प्रारंभिक परीक्षा-2026 परीक्षार्थियों के लिए बायोमेट्रिक पहचान अनिवार्य, परीक्षा से 90 मिनट पहले पहुंचना होगा केंद्र

MPPSC प्रारंभिक परीक्षा-2026 परीक्षार्थियों के लिए बायोमेट्रिक पहचान अनिवार्य, परीक्षा से 90 मिनट पहले पहुंचना होगा केंद् अनूपपुर 11 अप्रैल,...

ब्रेकिंग न्यूज  -: बाकी मोगरा के लम्बा चाल के पास भारी सख्या के टायरो में लगी भीषण आग

बाकी मोगरा -: बाकी मोगरा के लम्बा चाल के पास भारी सख्या के टायरो में लगी भीषण आग,...

ऑल इंडिया वालीबॉल चैलेंजर्स टूर्नामेंट आयोजन की तैयारी हुई पूर्ण

ऑल इंडिया वालीबॉल चैलेंजर्स टूर्नामेंट आयोजन की तैयारी हुई पूर्ण उद्घाटन मैच 12 एवं समापन मैच 15 अप्रैल को...