ऑल इंडिया वालीबॉल चैलेंजर्स टूर्नामेंट आयोजन की तैयारी हुई पूर्ण

Date:

Share post:

ऑल इंडिया वालीबॉल चैलेंजर्स टूर्नामेंट आयोजन की तैयारी हुई पूर्

उद्घाटन मैच 12 एवं समापन मैच 15 अप्रैल को खेला जाएगा।

राजनगर /अनूपपुर- फ्रेंड्स यूनियन क्लब पौराधार के तत्वाधान,नगर परिषद डूमरकछार एवं संधान ट्रस्ट के सहयोग से मुख्य पंडाल पौराधार में 12 अप्रैल 2026 से 15 अप्रैल 2026 तक ऑल इंडिया वालीबॉल चैलेंजर्स टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है,इस प्रतियोगिता में देश की राष्ट्रीय स्तर की महिला एवं पुरुष टीमें अपने खेल का प्रदर्शन करेेंगी,मुख्य रूप से पुरुष टीमें डब्लूसीआर रेलवे जबलपुर,नदीयाड एकैडमी गुजरात, जयपुर (राजस्थान) देहरादून एकैडमी (उत्तराखंड) गुड़गांव (हरियाणा) एवं महिला टीम में रायपुर (छत्तीसगढ़) रविंद्र भारती एकैडमी (कोलकाता) उत्तराखंड एकेडमी गर्ल्स टीम, जयपुर (राजस्थान) आर.एन.सी क्लब (नागपुर) की टीमें प्रमुख रूप से भाग ले रही है, पौराधार मुख्य दुर्गा पूजा पंडाल (वालीबॉल ग्राउंड) में दो ग्राउंड के माध्यम से यह प्रतियोगिता संपन्न किया जाएगा,ज्ञात हो कि यह आयोजन 1994 से लगातार प्रतिवर्ष कोयलांचल क्षेत्र पौराधार में आयोजित होता आ रहा है, बड़ी संख्या में पहली बार महिलाओं की टीमें भी इस प्रतियोगिता में शामिल हो रही है,महिला एवं पुरुष वालीबॉल की टीम एक साथ प्रतियोगिता में सहभागिता कर रही है, आयोजन क्लब ने जिले एवं क्षेत्र के खेल प्रेमियों ,नागरिकों से आग्रह करते हुऎ 12 अप्रैल से 15 अप्रैल तक प्रतिदिन के प्रतियोगिता में सादर आमंत्रित किया है,अधिक से अधिक खेल प्रेमी इस प्रतियोगिता को देखने के लिए अवश्य पहुंचे।

Related articles

बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने उपजेल सक्ती का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की

  माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट पिटीशन (सि) क्र.- 1404/2023 सुकन्या संस्था बनाम यूनियन ऑफ इंडिया व अन्य में...

उप मुख्यमंत्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान

डोंगानाला जनसमस्या निवारण शिविर में आवेदन पर हुई त्वरित कार्रवाई, मौके पर मिला ट्राइसाइकिल कोरबा -: सुशासन तिहार 2026...

कार्यालयों के चक्कर नहीं, अब गांव में ही समस्याओं का निराकरण – उपमुख्यमंत्री अरुण साव

उपमुख्यमंत्री साव के आतिथ्य में डोंगा नाला में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 159 करोड़ से अधिक राशि...

स्थानीय प्रशासन के साथ जिला प्रशासन भी नतमस्तक हिंदुस्तान पॉवर के भ्रष्टाचार के सामने

अनुपपुर स्थानीय प्रशासन के साथ जिला प्रशासन भी नतमस्तक हिंदुस्तान पॉवर के भ्रष्टाचार के सामने कहावत तो आप सभी...