बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने उपजेल सक्ती का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की

Date:

Share post:

 

माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट पिटीशन (सि) क्र.- 1404/2023 सुकन्या संस्था बनाम यूनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित आदेश में दिए गये निर्देशानुसार बोर्ड आफ विजिटर्स के द्वारा आज दिनांक 31/05/2026 को उपजेल सक्ती का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान माननीय श्री जयदीप गर्ग प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा, श्री अमृत विकास तोपनो कलेक्टर सक्ती, श्री प्रफुल्ल सिंह ठाकुर जिला पुलिस अधीक्षक सक्ती, श्री प्रशांत कुमार शिवहरे प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश सक्ती, सुश्री शुभदा गोयल मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सक्ती, श्री मनोज कुमार कुशवाहा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर, डॉ प्रिया अग्रवाल मुख्य स्वास्थ्य व चिकित्सा अधिकारी सक्ती, श्रीमती कुमुदिनी द्विवेदी जिला शिक्षा अधिकारी, श्री एस.एस. तांडे मुख्य कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, श्री सोमेंद्र नायक महाप्रबंधक जिला व्यापारी एवं उद्योग केंद्र, श्री एम आर जायसवाल जिला रोजगार अधिकारी, श्री एस के मिश्रा उपसंचालक समाज कल्याण विभाग,श्री शशांक शिंदे उप संचालक कृषि विभाग, श्री विजय पटेल सहायक जेल अधीक्षक उपजेल सक्ती, श्री धर्मेंद्र सोन डिफ्टी चीफ श्री त्रिभुवन प्रसाद जांगड़े, श्री विष्णु अग्रवाल अधिवक्ता लीगल एड डिफेंस काउंसिल, श्री मनीष कुमार साहू पैरालीगल वालेंटियर द्वारा जारी आदेश के पालन में बंदियों को दी जाने वाली विधिक सहायता के संबंध में जिला जेल लीगल एड क्लिनिक की व्यवस्थाओं, बंदियों के परिजनों के लिए मुलाकाती हेल्प डेस्क, जेल में स्थापित व्हीसी कक्ष, जेल बिल्डिंग की व्यवस्था, बैरकों के निर्माण, मुलाकात कक्ष, बंदियों को प्रदत सुविधा, टॉयलेट की व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, शिकायत पेटी, पेयजल की व्यवस्था, बंदियों की कपड़ा की दशा, प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था के साथ-साथ बंदियों के प्रकरण में आने वाली समस्याओं एवं जेल के अंतर्गत समस्त रजिस्टर एवं अन्य स्थानों पर जाति भेदभाव के संबंध में संपूर्ण जानकारी का जायजा लिया गया।

Related articles

उप मुख्यमंत्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान

डोंगानाला जनसमस्या निवारण शिविर में आवेदन पर हुई त्वरित कार्रवाई, मौके पर मिला ट्राइसाइकिल कोरबा -: सुशासन तिहार 2026...

कार्यालयों के चक्कर नहीं, अब गांव में ही समस्याओं का निराकरण – उपमुख्यमंत्री अरुण साव

उपमुख्यमंत्री साव के आतिथ्य में डोंगा नाला में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 159 करोड़ से अधिक राशि...

स्थानीय प्रशासन के साथ जिला प्रशासन भी नतमस्तक हिंदुस्तान पॉवर के भ्रष्टाचार के सामने

अनुपपुर स्थानीय प्रशासन के साथ जिला प्रशासन भी नतमस्तक हिंदुस्तान पॉवर के भ्रष्टाचार के सामने कहावत तो आप सभी...

स्थानीय प्रशासन के साथ जिला प्रशासन भी नतमस्तक हिंदुस्तान पॉवर के भ्रष्टाचार के सामने

अनुपपुर जैतहारी जिला ब्यूरो महेश प्रजापति कहावत तो आप सभी ने खूब सुना होगा जिसकी लाठी उसी कि...