आस्था की यात्रा या राजनीति का प्रचार.? बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला से अंकित गौरहा ने पूछे सवाल

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बिलासपुर :- बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में ध्वज यात्रा को लेकर जारी फ्लेक्स और वीडियो पर राजनीतिक सवाल उठाते हुए पूर्व जिला पंचायत सभापति,कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने विधायक सुशांत शुक्ला से कार्यक्रम का वास्तविक उद्देश्य स्पष्ट करने की मांग की है।

क्षेत्र का दौरा या ध्वजा यात्रा स्पष्ट करे विधायक

गौरहा ने कहा कि ध्वज यात्रा के प्रचार में धार्मिक संदेशों के साथ विधायक की तस्वीर, पद और भाजपा का नाम भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। ऐसे में यह स्पष्ट होना चाहिए कि कार्यक्रम धार्मिक आस्था से जुड़ा आयोजन है या इसके माध्यम से कोई राजनीतिक संदेश भी दिया जा रहा है।उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा,विधायक सुशांत शुक्ला पहले यह तो स्पष्ट कर लीजिए—पंचायतों का दौरा कर रहे हैं या ध्वज यात्रा निकाल रहे हैं! कभी इसे पंचायतों का दौरा बताया जाता है,तो कभी ध्वज यात्रा। आखिर कार्यक्रम का वास्तविक स्वरूप और उद्देश्य क्या है.?

धर्म आस्था का विषय है और राजनीति जवाबदेही का..

गौरहा ने कहा कि धर्म आस्था का विषय है और राजनीति जवाबदेही का। धार्मिक आयोजनों का सम्मान है,लेकिन जनप्रतिनिधियों को जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी और क्षेत्र के विकास से जुड़े सवालों का जवाब भी देना चाहिए। बेलतरा विधायक यह स्पष्ट करें कि उन्होंने यात्रा निकाली या फिर दौरा किया और मां महामाया के सामने भ्रम की स्थिति बना रहे हैं या क्षेत्र की जनता को भ्रमित कर रहे हैं। अंत में उन्होंने कहा,माँ महामाया के दरबार में मेरी यही प्रार्थना है कि जनता के सच्चे जनसेवकों को जनसेवा का मार्ग मिले और माँ महामाया के नाम पर राजनीति करने वालों को राजनीति का वास्तविक उद्देश्य समझने की सद्बुद्धि मिले।

      Related articles

      गजरा में सेवा और संस्कार की पहल: न्योता भोज के साथ बच्चों को दिया नशामुक्ति व पर्यावरण संरक्षण का संदेश

       पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा ने बच्चों के साथ किया भोजन, पौधरोपण कर हरियाली बढ़ाने का दिया आह्वानशुभ...

      ग्राम सेंदुरस के शनिचरी बाजार चौक में विराजमान हुईं मां दुर्गा, पूजा-अर्चना से भक्तिमय हुआ माहौल

       सेंदुरस। ग्राम पंचायत सेंदुरस के शनिचरी बाजार चौक में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा जी...

      मुक्ता रोड सिंघरा में विराजमान हुईं मां दुर्गा, सुबह-शाम पूजा-अर्चना और आरती से भक्तिमय हुआ माहौल

      सिंघरा (जिला सक्ती)। ग्राम पंचायत सिंघरा के मुक्ता रोड स्थित सार्वजनिक दुर्गा समिति द्वारा शारदीय नवरात्रि के अवसर...

      ग्राम रतिजा में नवरात्रि एवं दशहरा पर होगी डांस प्रतियोगिता

      शुभ संकेत/रतिजा (कोरबा)। (विनोद साहू की रिपोर्ट) ग्राम रतिजा में नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को लेकर पूरे गांव...