
सेंदुरस, जिला सक्ती। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत सेंदुरस में नव युवक दुर्गा समिति द्वारा आज भव्य कलश यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। बाजे-गाजे और भक्ति धुनों के साथ निकली कलश यात्रा ने पूरे गांव को भक्तिमय बना दिया।


कलश यात्रा में श्रद्धा और उत्साह के साथ शामिल श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के जयकारे लगाए। मां के जयकारों से गांव का वातावरण भक्तिमय हो उठा। नवरात्रि पर्व को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह माता रानी के प्रति श्रद्धा और भक्ति का भाव नजर आया।

नव युवक दुर्गा समिति ग्राम सेंदुरस द्वारा नवरात्रि पर्व के अवसर पर धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। मां दुर्गा की आराधना और पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालु सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना कर रहे हैं।
जय माता दी! जय मां दुर्गा!


