सेवा संकल्प के तहत बांकीमोंगरा चौपाटी में चला स्वच्छता का महाअभियान, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने किया श्रमदान

Date:

Share post:

पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा और सीएमओ ज्योत्सना टोप्पो के नेतृत्व में हुई साफ-सफाई, स्वच्छ एवं सुंदर शहर बनाने का दिया संदेश

शुभ संकेत/बांकीमोंगरा:- नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा द्वारा गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत चौपाटी परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती ज्योत्सना टोप्पो के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों, सफाई मित्रों, भाजपा पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अभियान के दौरान चौपाटी परिसर और आसपास के क्षेत्रों में फैले कचरे को एकत्रित कर साफ-सफाई की गई। सभी ने श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देते हुए लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी नहीं फैलाने और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ नागरिकों को भी इस मुहिम से जोड़ना रहा।

स्वच्छता के लिए जनभागीदारी जरूरी : सोनी विकास झा

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। जब तक आमजन स्वच्छता को अपनी आदत और जिम्मेदारी नहीं बनाएंगे, तब तक स्वच्छ एवं सुंदर शहर का सपना पूरा नहीं हो सकता। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाएं और नगर को स्वच्छ रखने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि बांकीमोंगरा की चौपाटी शहर का प्रमुख सार्वजनिक स्थल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार और मित्रों के साथ पहुंचते हैं। ऐसे स्थानों की साफ-सफाई और सुंदरता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सफाई मित्रों के योगदान की सराहना करते हुए उनके कार्यों को शहर की स्वच्छता व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार बताया।

जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने किया श्रमदान

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस स्वच्छता कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ भाजपा पदाधिकारियों, पार्षदों, सफाई मित्रों और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर साफ-सफाई की। जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से अभियान को व्यापक स्वरूप मिला। इस दौरान लोगों ने स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और शहर को साफ-सुथरा रखने का संकल्प भी व्यक्त किया।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती ज्योत्सना टोप्पो, भाजयुमो छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, पार्षद एवं पीआईसी सदस्य अश्वनी मिश्रा, श्रीमती प्रमिला सायतोड़े, पार्षद प्रमोद सोना, श्रवण कुमार यादव, एल्डरमैन श्रीमती राखी अग्रवाल, जितेन्द्र सिंह, पार्षद प्रतिनिधि हेम सिंह कंवर, पालिका इंजीनियर सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सफाई मित्र एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

नगर पालिका परिषद द्वारा चलाए गए इस अभियान के माध्यम से चौपाटी परिसर में स्वच्छता का संदेश दिया गया। साथ ही नगरवासियों से अपील की गई कि वे सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि सामूहिक प्रयासों से बांकीमोंगरा को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर बनाया जा सके।

      Related articles

      अनूपपुर जिले में 3 अक्टूबर को होगी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा चारों तहसीलों के लगभग 70 विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के 2700 विद्यार्थी होंगे सम्मिलित

      •••••••••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर:-अखिल विश्व गायत्री परिवार जिला अनूपपुर के मार्गदर्शन एवं शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा...

      वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय राजू खत्री जी को छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ बांकी मोंगरा इकाई के पत्रकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

      शुभ संकेत/बांकी मोंगरा -( विनोद साहू की रिपोर्ट) छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ, बांकी मोंगरा इकाई के तत्वावधान में...

      150 साल की गौरवगाथा, बांकी मोंगरा में गूंजा ‘वंदे मातरम्’।

      सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ सामूहिक गायन, पूर्व छात्रों समेत बड़ी संख्या में नागरिकों ने लिया हिस्सा; राष्ट्रप्रेम...

      बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने उपजेल सक्ती का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की

       माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट पिटीशन (सि) क्र.- 1404/2023 सुकन्या संस्था बनाम यूनियन ऑफ इंडिया व अन्य में...