सिंघाली जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस ने मारी दबिश; 11 जुआरी गिरफ्तार ।

Date:

Share post:

बांकीमोंगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 74,500 रुपये नगद, 15 दोपहिया वाहन और 15 मोबाइल जब्त

शुभ संकेत/बांकीमोंगरा:- थाना बांकीमोंगरा पुलिस ने अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिंघाली के जंगल में दबिश देकर जुआ खेल रहे 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से जुए में दांव पर लगाए गए 74,500 रुपये नगद बरामद किए हैं।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14 एंड्रॉयड मोबाइल और 1 कीपैड मोबाइल, कुल करीब 2.82 लाख रुपये कीमत के मोबाइल, साथ ही 15 मोटरसाइकिल, बुलेट व स्कूटी जब्त की हैं। जब्त दोपहिया वाहनों की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक सिंघाली जंगल में जुआ चलने की सूचना मिलने के बाद टीम ने मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन टीम ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी

1 शिवमोहन सिंह पिता स्व. कृष्ण कुमार सिंह, उम्र 50 वर्ष, बाल्को हाउसिंग बोर्ड, शांतिनगर, बाल्कोनगर।

2 अमित कुमार श्रीवास्तव पिता स्व. रामकांत श्रीवास्तव, उम्र 48 वर्ष, बाल्को कैलाशनगर वार्ड क्रमांक 43।

3 सफीक खान पिता अब्दुल हमीद, उम्र 25 वर्ष, चिमनी भट्ठा वार्ड क्रमांक 14, मुढ़ापार।

4 संजू कुमार साहू पिता महावीर साहू, उम्र 27 वर्ष, जंगल साइड बांकी मोंगरा, धोबी मोहल्ला वार्ड क्रमांक 08।

5 ईश्वररी साहू पिता स्व. ठंडाराम साहू, उम्र 37 वर्ष, कुदरीपारा वार्ड क्रमांक 15, बांकी मोंगरा।

6 विजय कुमार पिता स्व. अजीत राम, उम्र 52 वर्ष, शांतिनगर वार्ड क्रमांक 06, बांकी मोंगरा।

7 हेमंत बहादुर कार्की पिता स्व. तेजबहादुर कार्की, उम्र 50 वर्ष, पखवाड़पाई सुराकछार, वार्ड क्रमांक 56।

8 सुमीत यादव पिता तिरथ राम यादव, उम्र 28 वर्ष, वार्ड क्रमांक 54, खोखरी गोवरा बस्ती।

9 अभिमन्यु सिंह पिता राधेलाल सिंह, उम्र 35 वर्ष, वार्ड क्रमांक 03, तुलसीनगर ट्रांसपोर्ट नगर, थाना कोतवाली।

10 सुरेन्द्र चौहान पिता स्व. होरीलाल चौहान, उम्र 39 वर्ष, वार्ड क्रमांक 40, बाल्को, भद्रापारा।

11 राजू नाहक पिता बुधिया नाहक, उम्र 33 वर्ष, वार्ड क्रमांक 06, शांतिनगर, बांकी मोंगरा।

यह पूरी कार्रवाई एसपी सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, सीएसपी विमल कुमार पाठक के मार्गदर्शन तथा बांकीमोंगरा थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यम साहू के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

      Related articles

      विनायक पब्लिक स्कूल में 24 सितंबर को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, आम नागरिकों को मिलेगी चिकित्सा सुविधा ।

      शुभ संकेत/बाकी मोंगरा:- रोटरी क्लब ऑफ कोरबा एवं विनायक पब्लिक स्कूल, बाकी मोंगरा के संयुक्त तत्वावधान में 24...

      बेलतरा विधायक को ‘सेवा सदन’ का नाम बदलकर ‘मेवा सदन’ रख लेना चाहिए – अंकित गौरहा

      शुभ संकेत/बिलासपुर :- बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में विधायक कार्यालय को दिए गए ‘सेवा सदन’ नाम को लेकर सियासत...

      मालखरौदा सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों की लड़ी सजाकर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस

       मालखरौदा। 17 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मालखरौदा में सेवा संकल्प...

      सेंदुरस के शनिचरी बाजार चौक में विराजे गणपति बप्पा, माता पार्वती जी और भगवान शंकर जी

       सेंदुरस, जिला सक्ती। ग्राम पंचायत सेंदुरस में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेश उत्सव श्रद्धा और...