शुभ संकेत/बांकी मोंगरा,:- (प्रकाश साहू की रिपोर्ट) कोरबा। बांकी मोंगरा क्षेत्र से 17 वर्षीय मोहम्मद जावेद पिता शौकत अली के लापता होने की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि मोहम्मद जावेद कल रात से घर से लापता है, जिसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।
परिजनों के अनुसार, काफी तलाश के बावजूद अब तक मोहम्मद जावेद का कोई पता नहीं चल पाया है। परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मोहम्मद जावेद के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल परिजनों अथवा नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें।
नाम: मोहम्मद जावेद/ पिता शौकत अली
उम्र: 17 वर्ष
निवास: बांकी मोंगरा, जिला कोरबा
स्थिति: कल रात से लापता
मोबाइल नंबर:-8225916753
परिजनों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तुरंत सूचना देकर युवक को सकुशल घर पहुंचाने में सहयोग करें।



