
सेंदुरस, जिला सक्ती। ग्राम पंचायत सेंदुरस में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेश उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सार्वजनिक रूप से शनिचरी बाजार चौक में भगवान गणेश जी की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। इस वर्ष भगवान गणेश जी के साथ माता पार्वती जी एवं भगवान शंकर जी की प्रतिमा भी विराजमान की गई है।

प्रतिमा स्थापना के बाद से ही शनिचरी बाजार चौक में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। बड़ी संख्या में ग्रामीणजन प्रतिदिन भगवान गणेश जी, माता पार्वती जी एवं भगवान शंकर जी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। शाम के समय पूजा-अर्चना एवं आरती का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हो रहे हैं।
गणेश उत्सव को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। पूरे क्षेत्र में धार्मिक एवं भक्तिमय माहौल बना हुआ है। श्रद्धालु भगवान गणेश जी से सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना कर रहे हैं।


