बरपाली में CSR मद से बनी CC सड़क तीन माह में उखड़ी, उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

Date:

Share post:

शुभ संकेत कोरबा। ग्राम बरपाली के बाजार मोहल्ला स्थित मां मड़वारानी मंदिर से जेत-स्तंभ तक अडानी (लैंको अमरकंटक) के CSR मद से लगभग 15–16 लाख रुपये की लागत से निर्मित CC सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। निर्माण पूरा होने के महज तीन माह के भीतर पहली ही बारिश में सड़क के उखड़ने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।

इस संबंध में सांसद प्रतिनिधि मंदीप शर्मा, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की ओर से जिला कलेक्टर को पत्र सौंपकर सड़क निर्माण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष तकनीकी जांच कराने तथा दोषी निर्माण एजेंसी और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक व दंडात्मक कार्रवाई की मांग की गई है।

पत्र में आरोप लगाया गया है कि सड़क निर्माण में लापरवाही बरती गई और निर्धारित तकनीकी मानकों की अनदेखी करते हुए निम्न स्तर की सामग्री का उपयोग किया गया। निर्माण के दौरान गुणवत्ता नियंत्रण और पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी संभालने वाले संबंधित कर्मचारियों तथा निर्माण एजेंसी पर भी सवाल उठाए गए हैं।

आवागमन में हो रही परेशानी

सड़क के उखड़ने और जगह-जगह गड्ढे बनने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पत्र में विशेष रूप से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और आम ग्रामीणों की सुरक्षा एवं आवागमन की समस्या का उल्लेख किया गया है।

चार प्रमुख मांगें

पत्र के माध्यम से प्रशासन से—

1. स्वतंत्र विशेषज्ञों की टीम गठित कर सड़क की गुणवत्ता की जांच कराने।

2. दोषी ठेकेदार/निर्माण एजेंसी एवं संबंधित कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई करने।

3. सड़क निर्माण में हुए नुकसान की Financial Recovery कराने।

4. सड़क का पुनः मानक स्तर पर मजबूत निर्माण कराने की मांग की गई है।

पत्र में चेतावनी दी गई है कि यदि मामले में त्वरित कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामवासियों के जनहित में आवश्यक कदम उठाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

      Related articles

      बेलतरा विधायक को ‘सेवा सदन’ का नाम बदलकर ‘मेवा सदन’ रख लेना चाहिए – अंकित गौरहा

      शुभ संकेत/बिलासपुर :- बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में विधायक कार्यालय को दिए गए ‘सेवा सदन’ नाम को लेकर सियासत...

      मालखरौदा सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों की लड़ी सजाकर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस

       मालखरौदा। 17 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मालखरौदा में सेवा संकल्प...

      सेंदुरस के शनिचरी बाजार चौक में विराजे गणपति बप्पा, माता पार्वती जी और भगवान शंकर जी

       सेंदुरस, जिला सक्ती। ग्राम पंचायत सेंदुरस में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेश उत्सव श्रद्धा और...

      17 वर्षीय मोहम्मद जावेद लापता, 

      शुभ संकेत/बांकी मोंगरा,:- (प्रकाश साहू की रिपोर्ट) कोरबा। बांकी मोंगरा क्षेत्र से 17 वर्षीय मोहम्मद जावेद पिता शौकत...