मुक्ता रोड सिंघरा में विराजमान हुईं मां दुर्गा, सुबह-शाम पूजा-अर्चना और आरती से भक्तिमय हुआ माहौल

Date:

Share post:

सिंघरा (जिला सक्ती)। ग्राम पंचायत सिंघरा के मुक्ता रोड स्थित सार्वजनिक दुर्गा समिति द्वारा शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मां दुर्गा जी एवं भगवान गणेश जी की प्रतिमा विराजमान की गई है। माता रानी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

समिति द्वारा प्रतिदिन सुबह एवं शाम विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की जा रही है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जा रहा है। मंदिर परिसर में कीर्तन-भजन एवं जसगीत कार्यक्रमों के माध्यम से माता रानी की महिमा का गुणगान किया जा रहा है।

नवरात्रि के इस पावन अवसर पर श्रद्धालु माता दुर्गा के दर्शन कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना कर रहे हैं। पूजा-अर्चना, आरती और भक्ति गीतों से मुक्ता रोड सिंघरा का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। सार्वजनिक दुर्गा समिति के इस आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिल रहा है।

      Related articles

      गजरा में सेवा और संस्कार की पहल: न्योता भोज के साथ बच्चों को दिया नशामुक्ति व पर्यावरण संरक्षण का संदेश

       पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा ने बच्चों के साथ किया भोजन, पौधरोपण कर हरियाली बढ़ाने का दिया आह्वानशुभ...

      आस्था की यात्रा या राजनीति का प्रचार.? बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला से अंकित गौरहा ने पूछे सवाल

      शुभ संकेत/बिलासपुर :- बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में ध्वज यात्रा को लेकर जारी फ्लेक्स और वीडियो पर राजनीतिक सवाल...

      ग्राम सेंदुरस के शनिचरी बाजार चौक में विराजमान हुईं मां दुर्गा, पूजा-अर्चना से भक्तिमय हुआ माहौल

       सेंदुरस। ग्राम पंचायत सेंदुरस के शनिचरी बाजार चौक में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा जी...

      ग्राम रतिजा में नवरात्रि एवं दशहरा पर होगी डांस प्रतियोगिता

      शुभ संकेत/रतिजा (कोरबा)। (विनोद साहू की रिपोर्ट) ग्राम रतिजा में नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को लेकर पूरे गांव...