केंद्र एवं राज्य सरकार की मजदूर-किसान विरोधी नीतियों पर बरसीं सीटू की प्रांतीय महासचिव किशोरी वर्मा बोलीं—सरकार हर मोर्चे पर असफल, 1 से 3 दिसंबर तक दिल्ली महापड़ाव में बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं

Date:

Share post:

अनूपपुर, 24 अक्टूबर 2026।

Exif_JPEG_420

Exif_JPEG_420
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एकता यूनियन (सीटू), जिला समिति अनूपपुर के छठे जिला सम्मेलन में केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई गई। यूनियन की प्रांतीय महासचिव कामरेड किशोरी वर्मा ने मजदूर विरोधी, किसान विरोधी एवं जनविरोधी नीतियों को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सरकार को हर मोर्चे पर असफल बताते हुए श्रमिकों, किसानों और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट संघर्ष का आह्वान किया।

कामरेड किशोरी वर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं से अपील की कि वे 1 से 3 दिसंबर 2026 तक सीटू के राष्ट्रीय आह्वान पर दिल्ली में आयोजित होने वाले महापड़ाव में बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों, सम्मानजनक कार्य परिस्थितियों और लंबित मांगों को लेकर संगठित संघर्ष समय की जरूरत है।

संगठन की मजबूती और लंबित मांगों पर हुई चर्चा

सम्मेलन में यूनियन की तीन वर्षों की संगठनात्मक गतिविधियों, सदस्यता, संघर्षों, उपलब्धियों तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की समस्याओं की समीक्षा की गई। जिला महासचिव कामरेड संध्या शुक्ला ने बीते तीन वर्षों की लिखित रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट में संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं की समस्याओं, संघर्षों और आगामी चुनौतियों का उल्लेख किया गया।

सम्मेलन का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। जिला अध्यक्ष कामरेड अफसाना बेगम ने ध्वजारोहण किया। सम्मेलन की अध्यक्षता तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडल ने की, जिसमें अफसाना बेगम, मधु यादव एवं आजमाती फिरदौस शामिल रहीं। शोक प्रस्ताव प्रस्तुत कर दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि दी गई। सम्मेलन का उद्घाटन सीटू की राज्य महासचिव कामरेड किशोरी वर्मा ने किया।

नई जिला समिति का गठन

सम्मेलन में सर्वसम्मति से नई जिला समिति के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। कामरेड अफसाना बेगम को जिला अध्यक्ष तथा रामू यादव को कार्यवाहक अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर आजमाती फिरदौस, आशा राठौर, सुनीता सिंह पहिरवार, सीमा गोयल, मधु यादव और सुलेचना विश्वकर्मा चुनी गईं।

कामरेड संध्या शुक्ला को महासचिव तथा शमीम अख्तर को सहायक महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। सचिव पद पर सरिता सिंह धुर्वे, उर्मिला पटेल, घुनम सिंह और संगीता शुक्ला को चुना गया। सुनीता विश्वकर्मा कोषाध्यक्ष चुनी गईं। सम्मेलन में 32 सदस्यीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।

सामूहिक संघर्ष तेज करने का संकल्प

सम्मेलन को संबोधित करते हुए विभिन्न वक्ताओं ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती, सदस्यता विस्तार और इकाइयों को सक्रिय बनाकर ही श्रमिकों के अधिकारों की लड़ाई को निर्णायक बनाया जा सकता है।

सम्मेलन में प्रस्तुत रिपोर्ट और चर्चा के आधार पर आगामी दिनों में संगठनात्मक विस्तार करने, कार्यकर्ताओं की समस्याओं को संबंधित मंचों तक पहुंचाने तथा सामूहिक संघर्ष को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।
सम्मेलन की सफलता पर मध्यप्रदेश किसान सभा जिला समिति अनूपपुर के महासचिव कामरेड ओमप्रकाश राठौर, संयुक्त ठेकेदारी मजदूर यूनियन सीटू के अध्यक्ष कामरेड जुगुल किशोर राठौर, माकपा के जिला सचिव कामरेड रमेश सिंह राठौर, कामरेड भगवान दास राठौर, कामरेड राजेन्द्र सिंह आदि प्रतिनिधियों शुभकामनाएं देते हुए धन्यवाद दिया।

सम्मेलन का समापन जिला अध्यक्ष कामरेड अफसाना बेगम के संबोधन के साथ हुआ। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवनिर्वाचित जिला समिति आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के अधिकारों, सम्मान और बेहतर कार्य परिस्थितियों के लिए एकजुट होकर काम करेगी।

      Related articles

      मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 40 बुजुर्ग जगन्नाथ पुरी तीर्थयात्रा पर रवाना जनपद पंचायत मालखरौदा के अध्यक्ष कवि शरण...

       मालखरौदा, 23 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जनपद पंचायत मालखरौदा क्षेत्र के 40 बुजुर्गों को...

      अनूपपुर जिले के जैतहरी ब्लाक के ग्राम पंचायत में दुर्गा विसर्जन ग्राम पाटन वार्ड 8 अमहाटोला ठाकुर बाबा में दुर्गा मां का 9 दिन...

      ग्राम पंचायत पाटन में माता रानी की प्रतिमा विसर्जन के दौरानअनूपपुर जिले के जैतहरी ब्लाक के ग्राम पंचायत...

      मालखरौदा में आज रात 8 बजे होगा रावण दहन, डांस कार्यक्रम भी बनेगा आकर्षण का केंद्र धर्म की अधर्म पर...

       मालखरौदा, जिला सक्ती। धर्म की अधर्म पर, सत्य की असत्य पर और अच्छाई की बुराई पर विजय के...

      जंगल साइड के नवदुर्गा मोहल्ले में चोरी, पानी की टंकी के मोटर का स्विच गायब

      नगर पालिका द्वारा लगाई गई सिंटेक्स टंकी के मोटर का स्विच 19 अक्टूबर की रात चोरी; सुबह पानी...