शक्कर की कीमतों में वृद्धि त्यौहार फीका कर रही है भाजपा और मोदी सरकार : माकपा

Date:

Share post:

जैतहरी। त्यौहार के अवसर पर शक्कर की कीमतों में हुई अकल्पनीय बढ़ोतरी से साफ है कि भाजपा बात कुछ भी कहे, मगर उन्हें सिर्फ कारपोरेट घरानों की तिजोरियाँ भरने से मतलब है। इसीलिए वह राखी जैसे पवित्र त्यौहार के अवसर पर शक्कर की कीमतों में वृद्धि कर आम जनता के त्यौहार को फीका और खुशियों को छीन रही है।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी जिला समिति अनूपपुर के वरिष्ठ नेता जुगुल किशोर राठौर ने कहा है कि जब सब ओर से चेतावनियां मिल रही थी कि एथेनॉल से डीजल पेट्रोल बनाने की कोशिश नए संकट पैदा करेगी। तब एक ऐसा मंत्री जिसका न तेल मंत्रालय से संबंध है और न ही खाद्यान मंत्रालय से, वह एथेनॉल का ब्रांड एम्बेसडर बनकर एथेनॉल की वकालत कर रहा था। यह वकालत तब हो रही थी, जब चारों ओर से लोग अपने दो पहिया और चार पहिया वाहनों के खराब होने, एवरेज के कम हो जाने सहित कई तरह की शिकायतें कर रहे थे। तब भी भाजपा और उसकी सरकार एथेनॉल का बचाव कर जनता से ज्यादा तेल कंपनियों और एथेनॉल उत्पादकों की तिजोरियाँ भरने को तरजीह दे रही थी।
माकपा नेता ने कहा है कि 25 लाख टन गन्ने को एथेनॉल उत्पादन में लगा देने का ही परिणाम है कि अब देश में शक्कर की कीमतें आमसान छू रही हैं। जनता के राखी जैसे त्यौहार के अवसर पर शक्कर को महंगा कर त्यौहार की मिठास को छीना जा रहा है। सरकार अभी भी यह बताने के लिए तैयार नहीं है कि शक्कर की कीमत में इस अचानक वृद्धि की वजह क्या है?
जुगुल किशोर राठौर ने कहा है कि अब सरकार शक्कर का आयात करने की बात कर रही है। इससे भी सरकार की नीयत में खोट दिखाई देती है। क्योंकि वह गन्ने से इथेनॉल बनाने पर रोक लगाने की बात नहीं कर रही है। जाहिर है कि इससे एथेनॉल उत्पादकों के मुनाफे सुरक्षित होंगे हालांकि आमजन के वाहन बर्बाद होते रहेंगे। दूसरी बात यह है कि आयात की प्रक्रिया अभी से शुरू होने के बावजूद शक्कर के भारत आने में दो महीने से अधिक का समय लग जाएगा। जाहिर है कि इससे दिवाली जैसे त्यौहार की मिठास भी भाजपा और मोदी सरकार छीन लेगी।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी नेता ने कहा है कि इससे साफ है कि भाजपा की भावनाएं सिर्फ नफरत फैलाने के लिए आहत होती हैं, आम जनता के त्यौहार को फीका कर देने से नहीं। माकपा नेता ने शक्कर की कीमतों को तुरंत पूर्व की स्थिति में लाने की मांग की है।

      Related articles

      ग्राम पंचायत कचंदा में घटिया नाली निर्माण पर बड़ी कार्रवाई: सचिव निलंबित, तकनीकी सहायक अटैच और सरपंच के विरुद्ध प्रकरण दर्ज

        सक्ती 19.08.2026// ग्राम पंचायत कचंदा में अप्रैल माह के दौरान मनरेगा योजना के तहत निर्मित नाली के क्षतिग्रस्त...

      पत्रकारों से माफी के बाद भागवत विश्वकर्मा का बहिष्कार समाप्त, सम्मान का दिया भरोसा ।

      शुभ संकेत/बांकी मोंगरा:- पत्रकारों एवं मीडिया से संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को...

      सावन महोत्सव में परोसे गए रसगुल्ले में संदिग्ध कीड़ा मिलने का आरोप पत्रकार के विरोध पर विवाद*

       गौतम टेंट हाउस की खाद्य व्यवस्था पर उठे सवाल जांच कर दोषी पाए जाने पर लाइसेंस निरस्त करने...

      रिटायरमेंट फंड खाते में आते ही 30 लाख की निकासी, बेटे पर जाली हस्ताक्षर से चेक लगाने का आरोप

      जिला ब्यूरोश प्रजापति की खास रिपोर्टजैतहरी। कोल माइंस कर्मचारी के सेवानिवृत्ति फंड की राशि बैंक खाते में आते...