नपा. अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के साथ जिंदल वर्ल्ड स्कूल की बालिकाओं ने मनाया रक्षाबंधन, नगर पालिका टीम को बांधी राखियां नगर पालिका पहुंची बालिकाओं ने राखी बांधकर दिया भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश

Date:

Share post:

 

सक्ती। भाई-बहन के पवित्र प्रेम और विश्वास के पर्व रक्षाबंधन पर जिंदल वर्ल्ड स्कूल सक्ती की बालिकाओं ने अनोखी एवं भावपूर्ण पहल करते हुए नगर पालिका परिषद सक्ती पहुंचकर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल सहित अधिकारी-कर्मचारियों को राखियां बांधीं। बालिकाओं ने सभी को मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दीं।

 

जिंदल वर्ल्ड स्कूल की बालिकाओं द्वारा नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर रक्षाबंधन का पर्व मनाने की इस पहल ने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया। बालिकाओं ने नगर पालिका अध्यक्ष सहित पूरी टीम को भाई के रूप में राखी बांधकर आपसी स्नेह, भाईचारे और सामाजिक समरसता का सुंदर संदेश दिया। इस दौरान नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी बालिकाओं का आत्मीयता के साथ स्वागत किया।

 

नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि जिंदल वर्ल्ड स्कूल सक्ती की बच्चियों ने नगर पालिका कार्यालय आकर हमारे साथ भाई-बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन को मनाया, यह हमारे लिए बेहद खुशी और सम्मान की बात है। बच्चियों की यह पहल प्रेम, अपनापन और भाईचारे की भावना को मजबूत करने वाली है। उन्होंने कहा कि बेटियां हमारे समाज की शक्ति हैं और उन्हें शिक्षा के साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने सभी बालिकाओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे खूब पढ़ें, आगे बढ़ें और अपने परिवार, विद्यालय एवं सक्ती का नाम रोशन करें।

 

इस अवसर पर नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी तथा जिंदल वर्ल्ड स्कूल की शिक्षिकाएं एवं बालिकाएं उपस्थित रहीं। बालिकाओं की इस अनोखी पहल की नगर पालिका परिसर में उपस्थित सभी लोगों ने सराहना की।

      Related articles

      बेलतरा विधायक को ‘सेवा सदन’ का नाम बदलकर ‘मेवा सदन’ रख लेना चाहिए – अंकित गौरहा

      शुभ संकेत/बिलासपुर :- बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में विधायक कार्यालय को दिए गए ‘सेवा सदन’ नाम को लेकर सियासत...

      मालखरौदा सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों की लड़ी सजाकर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस

       मालखरौदा। 17 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मालखरौदा में सेवा संकल्प...

      सेंदुरस के शनिचरी बाजार चौक में विराजे गणपति बप्पा, माता पार्वती जी और भगवान शंकर जी

       सेंदुरस, जिला सक्ती। ग्राम पंचायत सेंदुरस में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेश उत्सव श्रद्धा और...

      17 वर्षीय मोहम्मद जावेद लापता, 

      शुभ संकेत/बांकी मोंगरा,:- (प्रकाश साहू की रिपोर्ट) कोरबा। बांकी मोंगरा क्षेत्र से 17 वर्षीय मोहम्मद जावेद पिता शौकत...