अनूपपुर जिले के जैतहरी स्थित हिन्दुस्तान एम.बी. पावर प्रोजेक्ट से फ्लाई ऐश परिवहन में ओभर लोड तत्काल बंद करानेः शासन के सडकों की सुरक्षा तथा यातायात में जान-माल की रक्षा हेतु कार्यवाही, 1. कलेक्टर महोदय जिला अनूपपुर (म०प्र०) 2. पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर (म०प्र०)

Date:

Share post:

अनूपपुर जिले के जैतहरी में स्थापित हिन्दुस्तान एम.बी. पावर प्रोजेक्ट से प्रतिदिन 24 घण्टे फ्लाई ऐश (राखड) का परिवहन विभिन्न ट्रान्सपोर्टर जैसे एच.आर.सी. द्वारा परिवहन विभाग से स्वीकृत भार क्षमता से अत्याधिक वजन लोडिंग कर जिले की सभी प्रमुख सडको को क्षतिग्रस्त करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन कर जन साधारण के जिन्दगी से खिलवाड कर रहे है। ट्रान्सपोर्टर एच.आर.सी. द्वारा खुलेआम कहा जाता है कि मंत्री से लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को प्रति टन पैसा देते है जिन्हे शिकायत करना हो कर देवे। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी का पी.एस.ओ. रहा है उनके भांजे का पावर प्रोजेक्ट है।

ट्रान्सपोर्टर की गुण्डागर्दी व तानाशाही से जैतहरी नगर व संपूर्ण मार्ग में प्रभावित ग्रामीण जन का जीवन संकट में है, सडके क्षतिग्रस्त हो रही है, अनूपपुर जिले में कानून का राज है या बेईमान ट्रान्सपोर्टर के आर्थिक संसाधन से प्रशासन गिरवी है।

अतः तत्काल ओभर लोड सख्ती के साथ प्रतिबंधित करते हुए प्लांट गेट से कड़ी निगरानी व निरीक्षण उपरांत वाहन की निकासी सुनिश्चित करे तथा दिन के समय अनूपपुर मुख्यालय जैसे जैतहरी नगर व संपूर्ण ग्रामों में जन जीवन की सुरक्षा के लिए परिवहन प्रतिबंधित करे। ओभर लोड तत्काल प्रतिबंधित न होने पर चक्का जाम कर प्रजातांत्रिक ढंग से विरोध के लिए विवश होना पड़ेगा।।

प्रतिलिपिः- तत्काल उचित व आवश्यक कार्यवाही हेतु।

1. डा. मोहन यादव जी, मुख्यमंत्री, म०प्र० शासन, भोपाल

2. मुख्य सचिव महोदय, म०प्र० शासन, वल्लभ भवन, मंत्रालय भोपाल।

3. प्रमुख सचिव महोदय, गृह विभाग, म०प्र० शासन, भोपाल।

4. पुलिस महानिर्देशक महोदय, पुलिस प्रशासन, भोपाल (म०प्र०)।

5. आयुक्त महोदया, राजस्व संभाग शहडोल।

6. पुलिस महानिरीक्षक महोदय, शहडोल जोन (म०प्र०भवदी

(अनिल कुमार गुप्ता )

Related articles

​छापोरा-शक्ति मार्ग निर्माण की गुणवत्ता और नियमित पानी के छिड़काव को लेकर युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

​से ​शक्ति, 23 अप्रैल 2026: आज युवा कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने छापोरा से शक्ति के बीच चल रहे सड़क...

हक की लड़ाई में एकजुट हों श्रमिक – स्व देवलाल के धर्म पत्नि रामकली प्रजापति की अपील, कंपनी प्रबंधन के दबाव से न डरें”

अनूपपुर/जैतहरी से विशेष रिपोर्ट आईटीआई श्रमिकों के अधिकारों को लेकर चल रही लड़ाई अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच...

नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा की कार्यप्रणाली चल रहा भगवान भरोसे

संयुक्त संचालक,बिलासपुर को कार्यवाही की माँग को लेकर विपक्षी पार्षदों ने सौपा ज्ञापन बाकी मोगरा -: नगर पालिका परिषद...

जिला स्तरीय वार्षिक पत्रकार सम्मान समारोह मालखरौदा में हुआ संपन्न मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा जी रहे। भूपेंद्र लहरे...

जिला स्तरीय वार्षिक पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम 22 अप्रेल 2026 को विकासखंड मुख्यालय मालखरौदा के सतनाम भवन में...