••••••••••••••••••••••••••••••••
अनूपपुर:- गायत्री परिवार जिला मीडिया प्रभारी श्री चन्द्रशेखर राठौर जी से प्राप्त सूत्रों अनुसार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पं.श्रीराम शर्मा आचार्य एवं परम वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा जी के विचारों को विद्यार्थी एवं शिक्षकों में भारतीय संस्कृति की ज्ञान परम्परा के माध्यम से स्वास्थ्य,सबल,सभ्य एवं श्रेष्ठ नागरिकों के निर्माण में विशेष योगदान प्रदान करने वाली “भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा” का जिले में सुव्यवस्थित संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु गायत्री चेतना केन्द्र -अनूपपुर में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ज़िले के सभी तहसीलों के वारिष्ठ परिजन उपस्थित थे।इस अवसर पर जन्म शताब्दी वर्ष के अन्तर्गत लिए गए संकल्पों को पूरा करने के क्रम में श्री पी.के.जैन साहब जी के विशेष नेतृत्व में एवं जिला समन्वयक श्री एस.के.सोनी जी के विशेष मार्गदर्शन में सभी वारिष्ठ परिजनों के मंशानुसार जिले में “भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा” के सुव्यवस्थित संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय जिला समिति का गठन हुआ। जिसमें जिला संयोजक के रूप में श्री बृजमोहन सिंह राठौर, जिला सचिव-श्री भारत सिंह राठौर(प्रज्ञाधाम गौशाला अंजनी -व्यवस्थापक), कोषाध्यक्ष-श्री शिवकुमार राठौर जी को दायित्व मिला। तथा साथ ही समस्त क्षेत्रों में “भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा” के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु सजग प्रहरी की भांति योगदान प्रदान करने हेतु सदस्य के रूप में सर्व श्री रामस्वरूप कंवर,डा.नितिन सहारिया, शिवकुमार सिंह,दीपेश सिंह दीक्षित, रामप्रताप गुप्ता, जुगुल प्रसाद राठौर, महेश प्रसाद साहू, भैयाराम राठौर, नारायण सिंह राठौर,विनोद कुमार सोनी, कन्हैयालाल केवट एवं श्रीमती अनीता बिसेन, सुश्री रेखा गुप्ता जी को विशेष सदस्य के रूप में दायित्व सौंपा गया है।
यह “भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा” की जिला स्तरीय समिति आज के सभी माता,पिता एवं गुरुजनों के प्रमुख इच्छा के अनुरूप स्वामी विवेकानंद, भगतसिंह, सुभाषचंद्र बोस, चन्द्रशेखर आजाद, रानी दुर्गावती, लक्ष्मीबाई जैसे महान पुरुषों की भांति श्रेष्ठ,सबल, स्वास्थ्य, एवं सुसंस्कारवान युवक-युवती गढ़ने में अपना प्रमुख सफल योगदान देने हेतु आशा एवं अपेक्षा के साथ गठन किया गया है।
अनूपपुर जिले में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय समिति का हुआ गठन।
Date:


