कोतमा तहसील अन्तर्गत ग्राम टांकी में भव्य मंगल शोभायात्रा के साथ हुआ पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ शुभारंभ।

Date:

Share post:


••••••••••••••••••••••••••••••••
अनूपपुर;-अखिल विश्व गायत्री जिला मीडिया प्रभारी श्री चन्द्रशेखर राठौर से प्राप्त सूत्रों के अनुसार जिला-अनूपपुर के कोतमा तहसील अन्तर्गत ग्राम टांकी में कल रविवार को भव्य मंगल कलश शोभायात्रा के साथ पंच कुण्डीय गायत्री का हुआ शुभारंभ । जिसमें लगभग तीन सौ की संख्या में माताओं,बहनों,भाइयों ने मंगल कलश शोभायात्रा में भाग लिया।आप सभी को सूचना से अवगत हो कि यह महायज्ञ अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक युग ऋषि,वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा के युग निर्माण योजना के संकल्पों को चरितार्थ करते हूए, “मनुष्य मे़ देवत्व का उदय एवं धरती पर स्वर्ग का अवतरण” के उद्देश्य तथा सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय को लेकर शांतिकुन्ज हरिद्वार के तत्वाधान एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार जिला-समन्वयक श्री एस.के.सोनी के मार्गदर्शन में ग्राम-टांकी में दिनांक-19 अप्रैल दिन-रविवार से 21 अप्रैल दिन-मंगलवार 2026 तक पंंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। जिसका आज द्वितीय दिवस देव पूजन एवं गायत्री महायज्ञ तथा विभिन्न प्रकार के संस्कार जैसे पुंसवन, नामकरण, मुण्डन, अन्नप्राशन, विद्यारंभ तथा गुरुदीक्षा-यज्ञोपवीत, विवाह आदि संस्कार नि:शुल्क सम्पन्न होंगे।साथ ही सायंकालीन युग संगीत के साथ विशाल दीप महायज्ञ सम्पन्न होगा।तृतीय दिवस-गायत्री महायज्ञ तथा विभिन्न प्रकार के नि:शुल्क संस्कार के साथ पूर्णाहुति द्वारा कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। जिला समन्वयक श्री एस.के.सोनी जी द्वारा
जिले के समस्त धर्मप्रेमी माताओं,बहनों,भाइयों को उपरोक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी एवं उपस्थिति हेतु सादर प्रार्थनीय अपील किया गया है।

      Related articles

      दीवाल गिराने,मलवा में दबने से बृद्ध घायल,हाथी देखने छत मे चढ रही महिला पैर फिसलने से घायल भर्ती जैतहरी अस्पताल में,दो भागों में बट...

      जिला ब्यूरो महेश प्रजापतिअनूपपुर 27 जुलाई जिला निरंतर हाथियों के विचरण एवं हाथियों द्वारा फैलाए जा रहे...

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन••••••••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर:- अखिल विश्व गायत्री...

      हसौद थाने में आरक्षक की आत्महत्या ने खड़े किए सवाल

       सक्ती,// शनिवार शाम हसौद थाने में सन्नाटा था। ड्यूटी रजिस्टर पर दस्तखत, वायरलेस की आवाज और गश्त की...

      शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत, छात्रों का विश्वास बहाल करे केंद्र सरकार – रोहित यादव

       सक्ती। आम आदमी पार्टी जिला सक्ती ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने और परीक्षा...