गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन

Date:

Share post:

गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन


•••••••••••••••••••••••••••••••••••••
अनूपपुर:- अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार की वर्तमान संरक्षिका परम श्रद्धेया शैलबाला पण्ड्या जी के आह्वान एवं मार्गदर्शन में परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जन्म शताब्दी वर्ष तथा अखण्ड ज्योति शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर 29 जुलाई 2026 (बुधवार) को गायत्री चेतना केंद्र, अनूपपुर में गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा, साधना एवं संस्कारों के साथ मनाया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य गुरु परंपरा के प्रति श्रद्धा जागृत करना, विचार क्रांति, व्यक्तित्व परिष्कार, परिवार निर्माण, संस्कार संवर्धन एवं युग निर्माण आंदोलन को जन-जन तक पहुँचाना है। इस अवसर पर प्रातः 6 बजे से सायं 6 बजे तक अखण्ड जप, प्रातः 9 से 11 बजे तक गायत्री यज्ञ, दीक्षा एवं अन्य संस्कार, सायं दीपयज्ञ तथा सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद (भोजन) व्यवस्था रहेगी।
गायत्री परिवार ने समस्त श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से गुरु पूर्णिमा के इस आध्यात्मिक महापर्व में सहभागी बनकर गुरु कृपा का लाभ लेने तथा राष्ट्र, समाज एवं मानवता के उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक साधना में सहभागी होने का आग्रह किया है।

      Related articles

      दीवाल गिराने,मलवा में दबने से बृद्ध घायल,हाथी देखने छत मे चढ रही महिला पैर फिसलने से घायल भर्ती जैतहरी अस्पताल में,दो भागों में बट...

      जिला ब्यूरो महेश प्रजापतिअनूपपुर 27 जुलाई जिला निरंतर हाथियों के विचरण एवं हाथियों द्वारा फैलाए जा रहे...

      हसौद थाने में आरक्षक की आत्महत्या ने खड़े किए सवाल

       सक्ती,// शनिवार शाम हसौद थाने में सन्नाटा था। ड्यूटी रजिस्टर पर दस्तखत, वायरलेस की आवाज और गश्त की...

      शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत, छात्रों का विश्वास बहाल करे केंद्र सरकार – रोहित यादव

       सक्ती। आम आदमी पार्टी जिला सक्ती ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने और परीक्षा...

      रजगा में रथयात्रा के साथ जगन्नाथ प्रभु मंदिर में हुए विराजित  अघरिया समाज के संस्कृति एवं परंपरा का प्रतीक है...

       जगन्नाथ पुरी की प्रख्यात रथ द्वितीया पर्व पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा अपने रथ (नंदीघोष, तालध्वज और...