दीवाल गिराने,मलवा में दबने से बृद्ध घायल,हाथी देखने छत मे चढ रही महिला पैर फिसलने से घायल भर्ती जैतहरी अस्पताल में,दो भागों में बट कर जैतहरी के कुसुमहाई एवं चोई के जंगल में ठहरे तीन हाथी,रात में तोड़े मकान, खेतों में लगी फसलों को किया चौपट,दहशत में ग्रामीण

Date:

Share post:

जिला ब्यूरो महेश प्रजापति

अनूपपुर 27 जुलाई जिला निरंतर हाथियों के विचरण एवं हाथियों द्वारा फैलाए जा रहे आतंक के कारण ग्रामीण भयभीत एवं परेशान है वहीं ग्रामीणों की संपत्तियों को हाथि के समूह तोड़कर खाकर निरंतर नुकसान पहुंचा रहे हैं।
शनिवार की देर रात हाथियों के समूह द्वारा जैतहरी नगर से लगे लहरपुर गांव में प्रवेश कर 60 वर्षीय बुद्धू पिता बाबूलाल पनिका के घर की दीवाल को खाने की तलाश में तोड़े जाने पर घर के अंदर खाट पर अकेले में सो रहे थे पर मालवा गिरने से गंभीर स्थिति में घायल होने पर वन विभाग के गश्ती दल द्वारा घायल को जैतहरी अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है,वही रविवार एवं सोमवार की मध्य रात्रि दो हाथियों का समूह के जैतहरी से 10 किलोमीटर दूर स्थित चोई गांव के पडमनिया टोला के बीच बस्ती में पहुंचने में 40 वर्षीय कलावती पति लखन चर्मकर जो छत में चढ़ने के लिए सीढी चढ रही थी तभी अनियंत्रित होकर पैर फिसलने से गिर जाने पर चोटिल होने पर जैतहरी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दो दिनों से तीन हाथियों का समूह दो एवं एक की संख्या में अलग-अलग विचरण एवं जंगल में विश्राम कर रहे हैं सोमवार की सुबह दो हाथियों का समूह जैतहरी के चोई गांव से लगे प्लांटेशन के जंगल में एवं एक हाथी को कुसुमहाई के झंडी टोला के जंगल में दिन के समय विश्राम कर रहे हैं जो रात होने पर किस ओर कहर वरपाएगे यह रात होने पर पता चल सकेगा।
हाथियों के निरंतर विचरण करने ग्रामीण जनों के संपत्तियो का नुकसान कर घरों में तोड़फोड़ करने खेतों में लगे फसलों को खाकर-चलकर नुकसान पहुंचाने रात में किसी भी समय अचानक कहीं भी हाथियों के समूह के पहुंचने से ग्रामीण जन डरे एवं दहशत की स्थिति में रात बिता रहे हैं वन विभाग का हाथी गश्ती दल ग्रामीणों को सतर्क एवं सावधान रहने की अपील मात्र करने हाथियों को इलाके से दूर किए जाने का किसी भी तरह का ठोस उपाय न होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश की स्थिति प्रत्येक रात देखने को मिल रही है। शुभ संकेत न्यूज संभागीय ब्यूरो बिनोद राठौर कि खास रिपोर्ट

      Related articles

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन••••••••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर:- अखिल विश्व गायत्री...

      हसौद थाने में आरक्षक की आत्महत्या ने खड़े किए सवाल

       सक्ती,// शनिवार शाम हसौद थाने में सन्नाटा था। ड्यूटी रजिस्टर पर दस्तखत, वायरलेस की आवाज और गश्त की...

      शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत, छात्रों का विश्वास बहाल करे केंद्र सरकार – रोहित यादव

       सक्ती। आम आदमी पार्टी जिला सक्ती ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने और परीक्षा...

      रजगा में रथयात्रा के साथ जगन्नाथ प्रभु मंदिर में हुए विराजित  अघरिया समाज के संस्कृति एवं परंपरा का प्रतीक है...

       जगन्नाथ पुरी की प्रख्यात रथ द्वितीया पर्व पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा अपने रथ (नंदीघोष, तालध्वज और...