दिनांक 13/06/26 **सिंहस्थ-2028 विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम 2nd बैच का समापन**

Date:

Share post:

अनुपपुर
आगामी सिंहस्थ-2028 महापर्व के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार दिनंक 08.06.2026 से आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय बैच का आज दिनांक 13.06.2026 को पुलिस लाइन अनूपपुर में सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला पुलिस बल, विशेष सशस्त्र बल (वि.स.बल) एवं होमगार्ड के कुल 34 अधिकारी/कर्मचारी सम्मिलित हुए।

समापन अवसर पर अति पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जगनाथ मरकाम उपस्थित रहे तथा उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए सिंहस्थ जैसे विशाल धार्मिक आयोजन में अनुशासन, सेवा भावना, संवेदनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ दायित्वों के निर्वहन हेतु प्रेरित किया।उन्होंने सिंहस्थ के दौरान भीड़ प्रबंधन, आपदा प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय के महत्व पर विस्तार से जानकारी प्रदान की।
प्रशिक्षण अवधि में प्रशिक्षकों द्वारा सिंहस्थ से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों जैसे भीड़ नियंत्रण, आपदा प्रबंधन, अग्निशमन, प्राथमिक उपचार, सीपीआर, जल बचाव, संचार व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं के प्रति व्यवहारिक दक्षता आदि विषयों पर सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के अन्तिम दिन प्राथमिक उपचार एवं CPR की ट्रेनिंग दी गई ।

उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन पुलिस लाइन अनूपपुर में रक्षित निरीक्षक श्रीमती ज्योति दुबे द्वारा किया गया,कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को भविष्य में प्राप्त प्रशिक्षण का प्रभावी उपयोग कर सिंहस्थ-2028 के सफल आयोजन में योगदान देने हेतु प्रेरित किया गया।
34 प्रतिभागी प्रशिक्षण में शामिल हुए।

      Related articles

      केंद्र एवं राज्य सरकार की मजदूर-किसान विरोधी नीतियों पर बरसीं सीटू की प्रांतीय महासचिव किशोरी वर्मा बोलीं—सरकार हर मोर्चे पर असफल, 1 से...

      अनूपपुर, 24 अक्टूबर 2026।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एकता यूनियन (सीटू), जिला समिति अनूपपुर के छठे जिला सम्मेलन में...

      मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 40 बुजुर्ग जगन्नाथ पुरी तीर्थयात्रा पर रवाना जनपद पंचायत मालखरौदा के अध्यक्ष कवि शरण...

       मालखरौदा, 23 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जनपद पंचायत मालखरौदा क्षेत्र के 40 बुजुर्गों को...

      अनूपपुर जिले के जैतहरी ब्लाक के ग्राम पंचायत में दुर्गा विसर्जन ग्राम पाटन वार्ड 8 अमहाटोला ठाकुर बाबा में दुर्गा मां का 9 दिन...

      ग्राम पंचायत पाटन में माता रानी की प्रतिमा विसर्जन के दौरानअनूपपुर जिले के जैतहरी ब्लाक के ग्राम पंचायत...

      मालखरौदा में आज रात 8 बजे होगा रावण दहन, डांस कार्यक्रम भी बनेगा आकर्षण का केंद्र धर्म की अधर्म पर...

       मालखरौदा, जिला सक्ती। धर्म की अधर्म पर, सत्य की असत्य पर और अच्छाई की बुराई पर विजय के...