भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों के कारण जनता त्रस्त , नेताओं ने निर्णायक संघर्ष की दी चेतावनी —— माकपा।

Date:

Share post:

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी जिला समिति अनूपपुर का 1 जून से लगातार घर घर, बस्ती बस्ती गांव गांव चलाएं गये जून अभियान का समापन अनूपपुर कलेक्टर कार्यालय पर दिनांक 12 जून को धरना प्रदर्शन कर 20 सूत्रीय मांगों के साथ ज्ञापन सौंपा। जिसमें आवासहीनों को आवास देने, जबरिया बेदखली, बीज खाद की संकट,बिजली संकट,जल जंगल जमीन बचाने, आदीवासी, ग़ैर आदिवासियों को पट्टे दिए जाने,मोजर बेयर जैतहरी,जे एम एस नार्थ प्राईवेट कोल माइंस बसखला ठोरहा के मजदूरों का शोषण बंद कराने, माइक्रोफाइनेंस कम्पनी की लूट के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कर अपराधियों को जैल भेजने,जी एन एस फाइनेंसियल सर्विसेज लिमिटेड द्वारा निवेशकों की लूट पर कड़ी एवं दण्डात्मक कार्यवाही किये जाने, महिलाओं पर बढ़ती हिंसा पर रोक, बलात्कार छेड़छाड़ पर ठोस कार्यवाही किए जाने की मांग सहित अन्य 20 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एस डी एम अनूपपुर को कड़ी चेतावनी के साथ कलेक्टर जिला अनूपपुर को सम्बोधित ज्ञापन दिया। आंदोलनकारियो ने चेतावनी देते हुए कहा कि मांगें पूरी करो नहीं अब कलेक्टर कार्यालय के समक्ष डेरा डालो घेरा डालो आंदोलन चलाए जाने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन के पूर्व आमसभा की गई। आमसभा को मुख्य वक्ता राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड अखिलेश यादव, कामरेड नीना शर्मा ने संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश सरकार एवं केन्द्र सरकार की तीखी आलोचना करते हुए सरकार को कार्पोरेट घरानों के इसारे पर चलकर आम जनता को उनके हकों से वंचित किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के सरकार में गरीब दिन प्रतिदिन गरीब होता जा रहा है और धनवानों की सम्पत्ति में बेहिसाब बढ़ोतरी हो रही है। जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। सभा को सीटू के अध्यक्ष कामरेड रामू यादव मध्यप्रदेश किसान सभा के जिला अध्यक्ष कामरेड दलवीर केवट, माकपा नेता कामरेड रमेश राठौर, कामरेड रमेश परस्ते, आदिवासी नेता कामरेड तेरसु, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एकता युनियन के कामरेड अफसाना बेगम, मध्यप्रदेश किसान सभा के महासचिव कामरेड ओमप्रकाश, कामरेड शारदा सिंह सहित आदि वक्ताओं ने संबोधित किया।
सभा का संचालन सीटू जिला समिति अनूपपुर के महासचिव कामरेड इंद्रपती सिंह ने किया।

      Related articles

      दीवाल गिराने,मलवा में दबने से बृद्ध घायल,हाथी देखने छत मे चढ रही महिला पैर फिसलने से घायल भर्ती जैतहरी अस्पताल में,दो भागों में बट...

      जिला ब्यूरो महेश प्रजापतिअनूपपुर 27 जुलाई जिला निरंतर हाथियों के विचरण एवं हाथियों द्वारा फैलाए जा रहे...

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन••••••••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर:- अखिल विश्व गायत्री...

      हसौद थाने में आरक्षक की आत्महत्या ने खड़े किए सवाल

       सक्ती,// शनिवार शाम हसौद थाने में सन्नाटा था। ड्यूटी रजिस्टर पर दस्तखत, वायरलेस की आवाज और गश्त की...

      शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत, छात्रों का विश्वास बहाल करे केंद्र सरकार – रोहित यादव

       सक्ती। आम आदमी पार्टी जिला सक्ती ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने और परीक्षा...