अनूपपुर ,
सीटू जिला समिति अनूपपुर ने 

बसखला में आयोजित सभा एवं काव्यगोष्ठी को कोयला श्रमिक संघ सीटू जे एम एस नार्थ प्राईवेट कोल माइंस उरतन उरतान बसखला शाखा के अध्यक्ष कामरेड धर्मदास ने संबोधित करते हुए कहा कि कंपनी ने मजदूरों को उनके मूल भूत सुविधाएं एवं अधिकारों से वंचित कर रखा है, उन्होंने कम्पनी प्रबंधन के शोषण नीति एवं वायदाखिलाफी से बाज़ आने एवं मजदूर किसान हितों पर काम करने की मांग किया।
विचार गोष्ठी एवं काव्य गोष्ठी में उन्होंने श्रमिक के अधिकारों के लिए संघर्ष तेज करने, श्रमिक एकता मजबूत करने, पूंजीवादी और साम्राज्यवादी शोषण की खात्मा करने, शोषण विहीन समाज का निर्माण करने एवं समाजवाद की दिशा में संघर्ष को आगे बढ़ाने की अपील किया।
सीटू के वरिष्ठ नेता कामरेड महेश श्रीवास्तव अपने उद्बोधन में कहा कि वैश्विक पूंजीवादी व्यवस्था मेहनतकश जनता के जीवन में गहरे संकट पैदा कर दिया है जिसके कारण जनता के सामने बेरोजगारी, असमानता और भूख दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इस संकट का बोझ श्रमिकों पर डाला जा रहा है ,इसके खिलाफ दुनिया भर श्रमिक संघर्ष तेज हो रहें हैं और कई देशों ने मेहनतकश जनता की सरकार बनाने में कामयाब हुए हैं। उन्होंने कहा कि नई तकनीकों का उपयोग भी मुनाफा के लिए हों रहा है, जिससे नौकरियां खत्म हों रहीं हैं और शोषण एवं लूट तीव्र गति से बढ़ रही है।
सीटू नेता कामरेड जुगुल किशोर राठौर ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्रम कानूनों में बदलाव के जरिए: 8 घंटे का कार्य दिवस, न्यूनतम वेतन, सामाजिक सुरक्षा, यूनियन बनाने का अधिकार इन सबको खत्म कर दिया गया है जिस कानून को बनाने में हमारे मजदूर वर्ग ने अनगिनत कुर्वानिया देकर हासिल किया था। उन्होंने कहा कि ठेका प्रणाली,गिग वर्क और असंगठित काम तेजी से बढ़ रहा है, जिससे श्रमिक लगभग आज गुलामी जैसी स्थिति में ज़ीने को मजबूर हैं । सभा स्थल में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। काव्य गोष्ठी को कवि श्री शिवकुमार सिंह, श्री यासीन खान, श्री शिवम् मिश्रा, श्री अमरेन्द्र सिंह, श्री कैलाश पाटकर , श्री शफी, ने मजदूर दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपनी कविता के माध्यम से मजदूरो की दुर्दशा पर विचार व्यक्त कर उससे निपटने का तरीका बताया। माकपा जिला समिति अनूपपुर के सचिव रमेश सिंह ने मजदूर दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मजदूरों को विश्वास दिलाया कि मजदूरों की लड़ाई में माकपा अग्रणी भूमिका निभाते आ रही है एवं आगे भी निभाएंगी।
कामरेड संध्या शुक्ला ने अतिथियों को धन्यवाद देते हुए सभा समापन की घोषणा की। कार्यक्रम को सफल बनाने में सीटू जिला समिति अनूपपुर के अध्यक्ष कामरेड रामू यादव, कामरेड अनिल शर्मा, कामरेड आर एस यादव, कामरेड उत्तम तिवारी, कामरेड विश्वनाथ पालके, कामरेड अशोक सोनी , कामरेड प्रमोद कुमार, कामरेड राधेश्याम यादव, कामरेड यासीन, कामरेड रामकृपाल पटेल, कामरेड रामायण पटेल, कामरेड राजेश पटेल, कामरेड बिहारी , कामरेड मोतीलाल रजक के साथ -साथ सैकड़ों बसखला ठोरहा के मजदूरो ने अहम भूमिका निभाई है। तत्पश्चात मई दिवस अमर रहे
मजदूर किसान एकता जिंदाबाद, नवउदारवाद मुर्दाबाद, साम्राज्यवाद, मुर्दाबाद, समाजवाद जिंदाबाद। की गगनभेदी नारे लगाए गए।


