बांकीमोंगरा :- विश्व स्कार्फ डे के अवसर पर स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिंदी माध्यम अरदा में प्राचार्य डी लाल के मार्गदर्शन मे इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में हमारे विद्या लय के वरिष्ठ व्याख्याता विजय भूषण तिर्की एवं कार्यक्रम अधिकारी के एस कंवर एवं व्याख्याता कौशल्या खुराना, मंजूला श्रीवास्तव सुषमा सिंह, मंजूषा नायार खेलकूद के प्रभारी प्रवीण सिंह राजपूत विज्ञान शिक्षक एस के साहू, आर पी साहू जी एवं प्रकाश पड़वार, डी आर खुटे , सभी तथा स्काउट गाइड के सभी बच्चे की उपस्थिति में सर्वप्रथम प्रार्थना से शुरुआत किया गया प्रार्थना के बाद ध्वजारोहण के पश्चात स्कार्फ से अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया और इसमें गांठ लगाकर सेवा के कार्य के लिए प्रेरित किया गया प्रतिदिन हमें एक क्षण दूसरो की सेवा के लिये समय निकालकर समर्पण भाव होना चाहिये
इस संबंध में गॉठ क्यों लगाया जाता है इसके संबंधित जानकारी दिया गया और आज सभी बच्चों को प्रतिज्ञा चिन्ह बनाकर प्रतिज्ञा दोहराया गया इस प्रकार यह कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।
अरदा स्कूल में मनाया गया विश्व स्कार्फ डे
Date:


