सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

Date:

Share post:

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।
मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी प्रबंधन द्वारा ओवरलोडिंग एवं दिन में फ्लाई एस परिवहन जमुना कोतमा एरिया को बेखौफ होकर किया जा रहा है। जहां नियमानुसार 22 टन की परिवहन के लिए स्वीकृत प्राप्त है वहीं प्रबंधन द्वारा वाहन का वजन कटौती कर 27 टन से अधिक भार लोडकर धड़ल्ले से परिवहन की जा रही है।
उक्त आशय की लिखित शिकायत संयुक्त ठेकेदारी मजदूर यूनियन सीटू के अध्यक्ष जुगुल किशोर राठौर ने दिनांक 23 मार्च को कलेक्टर जिला अनूपपुर से करते हुए ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर पूर्णतः रोक लगाए जाने की मांग की है। सीटू नेता का आरोप है कि दिन में परिवहन करने से राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन के कारण कितनों लोग दुर्घटना का शिकार होकर अकाल मौत के मुंह में समा चुके हैं और आए दिन दुर्घटना की संभावना बनी रहती है तथा ओवरलोडिंग से सड़क ख़राब होकर गड्ढा में तब्दील होने की संभावना बनी हुई है।
सीटू नेता ने कलेक्टर जिला अनूपपुर से शिकायत कर कापी जिम्मेदार वरिष्ठ अधिकारियों को देते हुए तत्काल कार्यवाही करने की मांग किया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए बताया कि यदि समय रहते ठोस एवं संतोषजनक कार्यवाही नहीं हुई तो समीपी गांव के ग्रामीणों के साथ विचार-विमर्श कर आंदोलन की रुपरेखा तैयार किया जाएगा।

Related articles

राजेश मानिकपुरी को एक बार फिर से जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण पिछड़ा वर्ग विभाग का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया

कोरबा (आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट) -: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय...

पशुपालन से ‘लखपति दीदी’ बनने का महिलाओं ने लिया संकल्प केल्हौरी में अंतर्विभागीय संगोष्ठी में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

अनूपपुर, 21 मई 2026/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में जिला...

यातायात पुलिस अनूपपुर चलाएगी यात्री बसों की साप्ताहिक विशेष चेकिंग अभियान*

*🚦21 मई से 27 मई 2026 तक चलेगा विशेष चेकिंग अभियान* ✍️अनूपपुर - पुलिस अधीक्षक अनूपपुर *श्री विक्रांत मुराब...

बीड़ आंगनबाड़ी की बदहाल व्यवस्था ने खोली व्यवस्थाओं की पोल, जनप्रतिनिधियों के निरीक्षण के बाद प्रशासन हरकत में*

अनूपपुर/जैतहरी। जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत बीड़ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 में मूलभूत सुविधाओं के...