अवैध अतिक्रमण एवं निर्माण के विरुद्ध अमरकंटक के वार्ड क्रमांक 11 में प्रशासन ने की कार्यवाही प्रशासन ने अतिक्रमण हटाकर शासकीय भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त

Date:

Share post:

 

अवैध अतिक्रमण एवं निर्माण के विरुद्ध अमरकंटक के वार्ड क्रमांक 11 में प्रशासन ने की कार्यवाही

 

प्रशासन ने अतिक्रमण हटाकर शासकीय भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त

 

अनूपपुर 12 सितंबर 2025/ मां नर्मदा के उद्गम क्षेत्र पवित्र नगरी अमरकंटक में अवैध अतिक्रमण व निर्माण के विरुद्ध प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही कर अतिक्रमण हटाए गए है। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के दिशानिर्देशन में स्थानीय प्रशासन राजस्व की टीम द्वारा जिले भर में कार्यवाही की जा रही है।

 

इसी तारतम्य में अमरकंटक के वार्ड क्रमांक 11 में आज प्रातः से ही अवैध अतिक्रमण को हटाए जाने के लिए व्यापक पैमाने पर कार्यवाही की गई। प्रशासन की इस मुहिम से लगभग दो दर्जन से अधिक अवैध अतिक्रमणकारियों के निर्माण को हटाया गया है। नैसर्गिक सौम्यता से परिपूर्ण अमरकंटक की सुंदरता तथा पवित्रता को ध्यान में रखते हुए अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही कर शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है।

 

अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही के दौरान नायब तहसीलदार अमरकंटक श्री कौशलेंद्र मिश्रा मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमरकंटक श्री चैन सिंह परस्ते सहित पुलिस, वन विभाग व नगर परिषद एवं विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

समा.क्र./50

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...