अहमदाबाद में महिला का शर्मनाक कारनामा, नवजात को अस्पताल की तीसरी मंजिल से फेंका, जानें पूरा मामला…..

Date:

Share post:

देश:-अहमदाबाद में तीन महीने की बच्ची को अस्पताल की तीसरी मंजिल से फेंकने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। आसिफ मिया शेख द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उनकी पत्नी फरजाना बानो ने 5 अक्टूबर, 2022 को आनंद जिले के उत्तरसंडा के एक अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया।

रविवार सुबह फरजाना बानो ने अपने पति को बताया कि बच्ची गायब हो गई है। शेख ने अस्पताल के कर्मचारियों के साथ बच्चे की तलाश की और पुलिस को भी सूचित किया।

शिकायत में आसिफ मिया ने कहा कि अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज की जांच करते हुए, सुबह लगभग 4 बजे फरजाना बानो को बच्चे को गोद में लेकर वार्ड से बाहर आते देखा गया, वह थोड़ी देर के लिए एक खंभे के पास खड़ी रहती है, बाद में वह खाली हाथ वार्ड में लौट आती है। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने बताया कि वह बच्ची की बीमारी और दर्द से तंग आ गई थी, जिसके चलते उसने इतना बड़ा कदम उठाया।

अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों ने चेक किया तो उन्हें बच्चे का शव मिला। जन्म के बाद, बच्चे को 15 दिनों के लिए वड़ोदरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, फिर 14 दिसंबर को परिवार ने देखा कि पेट पर आंत बढ़ गई और नादियाड डॉक्टर की सिफारिश पर शिशु को अहमदाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस निरीक्षक के.डी. जडेजा ने कहा कि शिकायतकर्ता से भी पूछताछ की जा रही है।

Related articles

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...

जैतहरी, महिला समिति ने 29 मई को थाना जैतहरी के समक्ष धरना प्रदर्शन किए जाने का लिया निर्णय।

जैतहर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश की बैठक जैतहरी में श्रीमती पार्वती राठौर की अध्यक्षता...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 11 मई को रायपुरा में समाधान शिविर आयोजित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों...

  सक्ती, 10 मई 2026 // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक...