आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मनरेगा श्रमिकों ने निकाली रैली

Date:

Share post:

जनजागरुकता सप्ताह का हुआ आयोजन

कोरबा -: भारत देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले की ग्राम पंचायतों में 6 नवंबर से 12 नवंबर तक मनरेगा के श्रमिकों ने रैली निकाल कर मनरेगा के विषय जन जागरुकता सन्देश दिये।
मुख्य कार्य पालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा नूतन कुमार कंवर ने सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया था कि राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ग्राम पंचायतों में जागरूकता सप्ताह मनाया जाये। जिसके तहत ग्रामों में ट्रांजिट वाक, रैली आदि का आयोजन किया जाये। जिसके परिपालन में गांवों महात्मा गाँधी नरेगा के श्रमिकों, ग्रामीणों ने रैली निकाली। रैली के दौरान ग्रामीणों नें स्लोगन, नारों और परिचर्चा के माध्यम से मनरेगा के तहत प्राप्त अधिकार, काम का अधिकार, जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के कार्य, मनरेगा की विशेषताएं आदि के विषय में लोगों को जागरूक किया। इस दौरान तकनीकी सहायक, रोजगार सहायक मेट आदि मनरेगा के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...