आज चंद्र ग्रहण भारत में कब शुरू होगा? जानें सूतक काल, ग्रहण कब समाप्त होगा, सावधानियां व क्या करें।

Date:

Share post:

देश:-चंद्र ग्रहण को एक विशेष खगोलीय घटना माना जाता है वहां चंद्रमा को मन का कारक मानते हुए इसके व्यापक प्रभाव की बात ज्योतिषविद कहते हैं।

विद्वानों के अनुसार, 8 नवंबर मंगलवार का ग्रहण भी इसी तरह है। चंद्रग्रहण का सूतक ग्रहण से 9 घंटे पहले प्रारम्भ हो जाता है। सूतककाल में पूजा निषेध होती है। इस चंद्रग्रहण का सूतक 8 नवंबर की सुबह 8. 29 बजे से लग जायेगा।

एक माह में दूसरा ग्रहण
कार्तिक मास में ही यह दूसरा ग्रहण 15 दिन के अंतराल में है। दिवाली पर सूर्यग्रहण का साया रहा। 25 अक्तूबर को सूर्यग्रहण के कारण दिवाली के पांच पर्वों की श्रृंखला में ब्रेक हुआ था। दिवाली से अगले दिन होने वाला गोवर्धन 26 अक्तूबर को हुआ था। विद्वानों के अनुसार, महाभारत के समय भी एक माह में दो ग्रहण पड़े थे।

चंद्र ग्रहण भारत में कब शुरू होगा
8 नवंबर मंगलवार कार्तिक पूर्णिमा
ग्रहण का सूतक सुबह 829 से आरम्भ
ग्रहण आरम्भ दोपहर 239 से
ग्रहण समाप्त शाम 619 पर
भारत में शाम 5.30-6.20 बजे तक

क्या करें
● ॐ सोम सोमाय नम का जाप करें।
● दूध, चावल, बूरा और अन्य स़फेद खाद्य पदार्थों का दान करें।
● महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
● ग्रहण का सूतक लग जाने के बाद पूजा न करें

अरुणाचल में सबसे पहले दिखाई देगा
चंद्रग्रहण सबसे पहले अरुणाचल में नजर आएगा। पूर्वोत्तर राज्यों में यह पूर्ण चंद्रग्रहण के रूप में नजर आएगा, बाकी जगह आंशिक दिखाई देगा। यह ग्रहण अमेरिका, आस्ट्रेलिया, एशिया आदि में नजर आएगा।

बंद रहेंगे मंदिर के कपाट

कार्तिक पूर्णिमा पर पूरे दिन मंदिर बंद रहेंगे और शाम 619 के बाद ग्रहण का मोक्ष होने पर ही मंदिरों के कपाट खुलेंगे।

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...