आदर्श पब्लिक स्कूल भिलाई बाजार में वार्षिकोत्सव का सफल आयोजन हुआ

Date:

Share post:

भिलाई बाजार -: आदर्श पब्लिक स्कूल भिलाई बाजार के वार्षिकोत्सव में  रीना अजय जायसवाल उपाध्यक्ष जिला पंचायत एवं प्रभा कंवर, दामोदर राठौर, दुर्गा पाटले सदस्य जनपद पंचायत कटघोरा एवं  जितेंद्र कश्यप डायरेक्टर, द्वारा  मां सरस्वती, मां भारती, एवम् संस्थापक स्व टीकाराम कश्यप की तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन एवम् पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। संस्था के  डायरेक्टर जितेन्द्र कश्यप , नीलिमा कश्यप एवम् शिक्षिकाओं के द्वारा अतिथियो का शाल श्रीफल से स्वागत किया गया। संस्था के डायरेक्टर जितेंद्र कश्यप द्वारा स्वागत भाषण एवम विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया । उद्बोधन के क्रम मे विशिष्ट अतिथि दामोदर राठौर जी ने अपने उद्बोधन मे कहा कि, ग्रामीण क्षेत्र में अंग्रेज़ी माध्यम का विद्यालय होना गर्व की बात है और बच्चो को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित किए। प्रभा कंवर ने वार्षिकोत्सव की सराहना किए। मुख्य अतिथि अजय जायसवाल जी ने अपने उद्बोधन में बच्चो के कार्यक्रम की सराहना करते हुए सर्वांगीण विकास में वार्षिकोत्सव को सशक्त माध्यम बताया। तथा विद्यालय के विकास मे हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।  तत्पश्चात् सांस्कृतिक कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस, राज्यों के विभिन्न लोकनृत्य, करमा, सुआ , मणिपुरी, मराठी, नृत्य, तथा विविध मनोरंजक एवम शिक्षाप्रद नाटक विद्यार्थीयो द्वारा प्रस्तुत किया गया। सभी पेरेंट्स ने कार्यक्रम की बहुत सराहना किए। अंत मे नीलिमा कश्यप द्वारा आभार ज्ञापित किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षिकाओं, एवम् कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...

जैतहरी, महिला समिति ने 29 मई को थाना जैतहरी के समक्ष धरना प्रदर्शन किए जाने का लिया निर्णय।

जैतहर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश की बैठक जैतहरी में श्रीमती पार्वती राठौर की अध्यक्षता...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 11 मई को रायपुरा में समाधान शिविर आयोजित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों...

  सक्ती, 10 मई 2026 // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक...