आयुष्मान भवः अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का हुआ आयोजन

Date:

Share post:

लोगों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की दी गई जानकारी

कोरबा -: कलेक्टर सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर जिले के ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन कर उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं तथा आयुष्मान कार्ड, आभा कार्ड, सिकलसेल एनीमिया, अंगदान, रक्तदान, टी.बी., कुष्ठ, तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम तथा स्वच्छता संबंधी जानकारी दी गई साथ ही अंगदान तथा तम्बाकू मुक्त जिला हेतु शपथ दिलाया गया। अंगदान के इच्छुक व्यक्ति अपने निकटतम स्वास्थ्य केन्द्रो में जाकर जानकारी प्राप्त कर रजिस्ट्रेशन करा सकते है साथ ही नोटो की साइट पर जाकर अंगदान हेतु स्वयं रजिस्ट्रेशन करा सकते है।

    जिले में विगत 17 सितंबर से आयुष्मान भवः अभियान चलाया जा रहा है, इस दौरान जिले के मेडिकल कॉलेज, सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स तथा शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के उप स्वास्थ्य केन्द्रों में आने वाले मरीजों की स्क्रीनिंग की जा रही है। उनका बी.पी. शुगर की जॉंच की जा रही है। साथ ही आवश्यकता अनुरूप मरीजों को उच्च स्वास्थ्य संस्थाओं मे रेफर किया जा रहा है। इसी तरह जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में साप्ताहिक स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जॉंच एवं उपचार एवं उन्हें स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ ही आयुष्मान कार्ड, आभा कार्ड बनाया जा रहा है। मेले में उपस्थित लोगों को अंगदान, रक्तदान हेतु प्रेरित किया गया तथा अंगदान हेतु शपथ दिलाई गई साथ ही विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
    इसी कड़ी में 01 अक्टूबर को जिले के सीएमएचओ कार्यालय, मेडिकल कॉलेज, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों ,हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स, उप स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें सीएमएचओ डॉ. केसरी के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कार्यालय, अस्पताल तथा अस्पताल परिसर की साफ-सफाई की गई तथा लोगो ंको स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। मेडिकल कालेज कोरबा में छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। इसी प्रकार विगत दिवस जिला क्षय अधिकारी डॉ.जी.एस.जा़़त्रा तथा उनकी टीम द्वारा कुष्ठ आश्रम मुड़ापार में कुष्ठ मरीजों को सेल्फ केयर किट, फल एवं जलपान का वितरण कर उन्हें स्व़च्छता संबंधी जानकारी दी गई।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा, साइंस कॉलेज मैदान पर हक की लड़ाई तेज।….

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- शहर के शासकीय राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान अब विवाद और विरोध...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...