आर्थिक रूप से कमजोर मुस्कान हाॅस्टल में रहकर करेगी पढ़ाई, जनचैपाल में कलेक्टर झा ने दिए निर्देश

Date:

Share post:

कलेक्टर संजीव झा ने जनचैपाल में आमजनों की सुनी समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

जनचैपाल में 201 आवेदन हुए प्राप्त

कोरबा -: कलेक्टर संजीव झा ने आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित जनचैपाल में आमजनों की समस्याएं सुनी और उनके त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनचैपाल में आज 201 लोगों ने आवेदन प्रस्तुत किए। जनचैपाल में सीतामणी, इमलीडुग्गु क्षेत्र वार्ड क्रमांक 08 के कुम्हार मोहल्ला निवासी आवेदिका बबली सहिस ने कलेक्टर के समक्ष आवेदन किया कि उसकी पुत्री मुस्कान सहिस कक्षा पांचवी में पढ़ती है लेकिन उसके पिता ने उन्हें छोड़ दिया और साथ नहीं रहते हैं। बबली सहिसा के दो बच्चे हैं लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा खराब होने के कारण उनको पढ़ा नहीं सकती है। बबली सहिस ने शासन की योजना का लाभ प्रदान करते हुए उसके पुत्री को हाॅस्टल में भर्ती कर पढ़ाई पूरी करने की मांग की। जिस पर  कलेक्टर संजीव झा ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बबली सहिस की पुत्री मुस्कान को हाॅस्टल में भर्ती कर पढ़ाई कराने के निर्देश सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को दिए। जनचैपाल में अपर कलेक्टर प्रदीप साहू, जिला पंचायत के सीईओ नूतन कंवर, एसडीएम कोरबा सीमा पात्रे, एसडीएम पाली शिव बनर्जी, एसडीएम पोड़ी-उपरोड़ा हरिशंकर पैंकरा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग माया वाॅरियर व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
जनचैपाल में पहुंचे ग्राम पंचायत अजगरबहार के ग्राम गढ़कटरा निवासी पहाड़ी कोरवा अशोक कुमार ने बताया कि वह आठवीं पास है लेकिन उसके पास कोई काम नहीं है। अशोक ने उसे योग्यतानुसार किसी भी पद पर नौकरी दिलाने की मांग की। इसी तरह ग्राम पंचायत सतरेंगा के ग्राम खोखरा आमा निवासी पहाड़ी कोरवा बृजराम ने भी नौकरी की मांग की। उपरोक्त आवेदनों पर आवश्यक कार्यवाही के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को निर्देशित किया गया है।
जनचैपाल में ग्राम डुमरडीह निवासी शिवराम कंवर ने वनाधिकार पट्टे की भूमि पर कब्जा दिलाने की मांग की। शिवराम ने बताया कि 20 वर्ष पहले उसके दादा के नाम पर वन अधिकार का पट्टा मिला था। लेकिन उसे फेंसिंग लगाकर घेर दिया गया है जिसके कारण उनके परिवार को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। इसी तरह जनचैपाल में फौती नामांतरण व बंटवारा प्रकरणों का निराकरण, जाति प्रमाण पत्र बनाने, सामाजिक भवन के जीर्णोद्धार के लिए आर्थिक सहयोग, एसईसीएल में रोजगार की मांग सहित अन्य आवेदन आए जिसके निराकरण के लिए निर्देश दिए।
श्रीया महिला स्वसहायता समूह ने कलेक्टर को बड़ी, बिजौड़ी भेंट कर जताया आभार – कटघोरा के श्रीया स्वसहायता समूह को गढ़कलेवा संचालन के लिए भवन मिलने पर समूह की महिलाओं ने जनचैपाल में पहुंचकर कलेक्टर संजीव झा को बड़ी और बिजौड़ी भेंट करके उनका आभार जताया। श्रीया स्वसहायता समूह की अध्यक्ष नीलम सोनी ने कहा कि कलेक्टर संजीव झा की पहल से उनको भवन उपलब्ध हो गया है जिसमें वे अब गढ़कलेवा का संचालन कर सकेंगे और समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर हो सकेंगी। इसके लिए कलेक्टर संजीव झा को धन्यवाद ज्ञापन करने के साथ ही उन्हें छत्तीसगढी पारंपरिक व्यंजन भेंट कर आभार जताया है। इसके साथ स्वसहायता समूह ने उन्हें उपलब्ध कराए गए भवन में बिजली, पानी व अन्य व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने की भी मांग की है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...